मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई Mercedes-AMG A45 S Aero Track Edition लॉन्च कर दी है। इस हाई-परफॉर्मेंस हैचबैक की कीमत ₹87 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए लाई गई है, जो स्पीड और स्पोर्टी लुक दोनों चाहते हैं।
रेसिंग से इंस्पायर्ड एयरोडायनामिक डिजाइन
इस नई Mercedes-AMG A45 S Aero Track Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका AMG एयरोडायनामिक्स पैकेज है। दरअसल, इसे विंड टनल में टेस्ट किया गया है ताकि हाई-स्पीड पर कार ज्यादा स्टेबल रहे। इसके अलावा इसमें बड़ा फ्रंट स्प्लिटर, फिक्स्ड रियर विंग और एयरो ऑप्टिमाइज्ड डिफ्यूज़र दिया गया है। इसी वजह से यह कार बेहतर डाउनफोर्स और कंट्रोल देती है।
वहीं, इस कार में AMG नाइट पैकेज भी दिया गया है। इसके तहत फ्रंट स्प्लिटर, विंडो लाइन, ओआरवीएम और एग्जॉस्ट टिप्स को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है। साथ ही यह कार रोड पर काफी ज्यादा स्पोर्टी और शार्प नजर आती है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Mercedes-AMG A45 S Aero Track Edition में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 416bhp की पावर और 500Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही यह कार सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 270 kmph तक जाती है।
इस कार में 19-इंच AMG फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये मैट ब्लैक फिनिश में आते हैं, जो इसके लुक को और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा रेड ब्रेक कैलिपर्स इसे और ज्यादा स्पोर्टी टच देते हैं।
एक्स्ट्रा कलर ऑप्शन
अगर आप कुछ अलग चाहते हैं, तो कंपनी MANUFAKTUR माउंटेन ग्रे मैग्नो कलर भी ऑफर कर रही है। हालांकि इसके लिए आपको ₹3 लाख एक्स्ट्रा देने होंगे।
भारत में इस तरह की कारों का सीधा मुकाबला ज्यादा नहीं है। फिर भी इसे ऑडी RS5 और बीएमडब्ल्यू M340i जैसी लग्जरी परफॉर्मेंस कारों के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, इसकी हैचबैक डिजाइन और ट्रैक परफॉर्मेंस पर फोकस इसे बाकी कारों से अलग और खास बनाता है।

