Site icon Motormative

मर्सिडीज GLC इलेक्ट्रिक की भारत में एंट्री तय, अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

Mercedes GLC Electric front profile with illuminated grille and LED headlights

मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक

मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक (Mercedes GLC Electric) की बुकिंग भारत में अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। कंपनी इसे 2026 के अंत तक लॉन्च करेगी और इसमें 715km की दावा की गई WLTP रेंज मिलेगी।

Mercedes GLC Electric Booking and Performance

मर्सिडीज-बेंज के मुताबिक, नई जीएलसी इलेक्ट्रिक को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि इसे भारत में स्थानीय तौर पर असेंबल किया जाएगा। भारत में यह एसयूवी जीएलसी 400 4Matic वेरिएंट में पेश होगी। इसमें 94kWh की NMC बैटरी दी गई है, जो डुअल-मोटर सेटअप को पावर देती है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का संयुक्त आउटपुट 483bhp और 800Nm है। कंपनी के अनुसार, यह करीब 2.5 टन वजन वाली एसयूवी को सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100kmph तक पहुंचा सकती है। मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक में 715km की दावा की गई WLTP रेंज मिलेगी। इसके अलावा, रियर-व्हील स्टीयरिंग को स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर दिया जाएगा।

Design and Interior

भारत में जीएलसी इलेक्ट्रिक का स्टैंडर्ड 2972mm व्हीलबेस वाला मॉडल पेश किया जाएगा। यह चीन में मिलने वाले लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल से अलग है, जिसमें 55mm ज्यादा व्हीलबेस मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में बड़ी इल्यूमिनेटेड ग्रिल दी गई है। इसके साथ रैपअराउंड एलईडी हेडलाइट्स और तीन-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाले डीआरएल मिलते हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड टेल-लैंप्स दिए गए हैं। इनमें भी सर्कुलर एलईडी एलिमेंट्स और मर्सिडीज के तीन-पॉइंटेड स्टार डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

केबिन को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 39.1-इंच का हाइपरस्क्रीन है, जो पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई में फैला है। यह स्क्रीन मर्सिडीज के लेटेस्ट MBUX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसमें बिल्ट-इन AI असिस्टेंट भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- हुंडई लाउन्ज एडिशन: क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्काजार के नए एडिशन लॉन्च

Exit mobile version