MG Hector Hawk: JSW MG मोटर इंडिया 28 अगस्त को एमजी हेक्टर हॉक (MG Hector Hawk) लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली एसयूवी होगी। नई एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
MG Hector Hawk Design
नई MG हेक्टर हॉक का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली वूलिंग स्टारलाइट 560 से प्रेरित होगा। हालांकि, भारतीय बाजार के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इलेक्ट्रिक मॉडल में बंद फ्रंट ग्रिल मिलने की संभावना है, जबकि हाइब्रिड मॉडल का लुक लगभग समान रहेगा।
Engine Specifications
प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप करीब 192 BHP की पावर और 230 Nm का टॉर्क दे सकता है। इसका फायदा यह होगा कि शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिल सकता है।
अगर बात करें इलेक्ट्रिक मॉडल की, तो इसमें 69.2 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें अधिकतम 530 किलोमीटर तक की CLTC प्रमाणित रेंज देने का दावा कर सकती है। इसके साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 198 BHP की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।
Interior and Cabin
MG हेक्टर हॉक के केबिन को आधुनिक बनाने पर खास ध्यान दिया जा सकता है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इससे ड्राइविंग के दौरान जानकारी और मनोरंजन दोनों बेहतर हो सकते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। पीछे बैठे यात्रियों के लिए रियर AC वेंट्स और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री विजय थलापति ने ट्रैक पर दौड़ाई नई रेनॉल्ट डस्टर, वीडियो वायरल
सुरक्षा के मामले में भी कंपनी नई एसयूवी को मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें ADAS तकनीक मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइवर को कई एडवांस सेफ्टी असिस्टेंस फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी पूरी फीचर सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

