Mini Cooper Convertible Stardust Edition: भारत में मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹62.90 लाख रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन पूरी तरह तैयार यूनिट (CBU) के रूप में भारत आएगा। नई कार अपने अलग डिजाइन, प्रीमियम केबिन और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन की वजह से लग्जरी कार खरीदने वालों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

Mini Cooper Convertible Stardust Edition Design
मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन (Mini Cooper Convertible Stardust Edition) का एक्सटीरियर स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे रंग में पेश किया गया है। वहीं ORVMs को वाइब्रेंट सिल्वर फिनिश दी गई है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा कार में 18-इंच JCW रैली स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनका सिल्वर फिनिश पूरी कार के स्पोर्टी और एक्सक्लूसिव डिजाइन को बेहतर बनाता है।
Premium Cabin
केबिन में ब्लैक रंग की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं। इन पर वेसिन अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसे रिसाइकिल्ड मटेरियल से तैयार किया गया है और इसमें असली लेदर का उपयोग नहीं किया गया। अगर बात करें ड्राइवर की, तो उसके लिए एक्टिव सीट भी दी गई है। इससे लंबी दूरी की ड्राइव के दौरान आरामदायक अनुभव मिलने की उम्मीद रहती है।
इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप रूफ है। इस पर यूनियन जैक ग्राफिक दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है। यह रूफ केवल 18 सेकंड में खुल जाती है। वहीं 30 km/h तक की रफ्तार पर भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर यह 15 सेकंड में वापस बंद भी हो जाती है।
Turbo Petrol Engine
मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 201 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह सेटअप तेज एक्सीलरेशन और स्मूद गियर शिफ्टिंग का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें- Scorpio-N Facelift: लॉन्च से पहले लीक हुआ एक्सटीरियर डिजाइन
Mini के अनुसार यह कन्वर्टिबल कार 0 से 100 km/h की रफ्तार केवल 6.9 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 km/h बताई गई है। ऐसे में यह कार उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है, जो प्रीमियम डिजाइन के साथ स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।