Motor Mative

लिमिटेड यूनिट्स में आ रही Mini Cooper S Victory Edition, जल्दी करें बुकिंग

मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन

Mini इंडिया ने भारत में नई मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन (Mini Cooper S Victory Edition) की प्री-लॉन्च बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल 27 फरवरी से बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसे सीमित यूनिट्स में पेश किया जाएगा। यानी जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं, उन्हें जल्दी फैसला लेना होगा।

Mini Cooper S Victory Edition rear profile

1965 Monte Carlo Rally से प्रेरित खास एडिशन

Mini Cooper S Victory Edition का डिजाइन और थीम 1965 में जीत दर्ज करने वाली आइकॉनिक रैली कार से प्रेरित है। यह मॉडल असल में Cooper S के JCW Pack पर आधारित है और ब्रांड की मोटरस्पोर्ट विरासत को सेलिब्रेट करता है। 1965 में Mini ने मशहूर मोंटे कार्लो रैली (Monte Carlo Rally) में जीत हासिल की थी, जो आज भी कंपनी के इतिहास का गौरवशाली पल माना जाता है। विक्ट्री एडिशन उसी ऐतिहासिक जीत को श्रद्धांजलि देता है।

एक्सक्लूसिव चिली रेड (Chili Red) कलर और ‘52’ ग्राफिक्स

डिजाइन की बात करें तो Mini Cooper S Victory Edition को खास चिली रेड एक्सटीरियर शेड में पेश किया गया है। इसके साथ बोनट से लेकर रूफ और पीछे तक चलने वाली सफेद स्ट्राइप दी गई है, जो इसे एक क्लासिक रेसिंग लुक देती है। इसके अलावा कार के दोनों साइड पर सफेद रंग में ‘52’ नंबर का ग्राफिक दिया गया है। यह नंबर 1965 की रैली जीतने वाली कार के रेस नंबर को दर्शाता है, जिससे इसकी पहचान और भी खास बन जाती है।

परफॉर्मेंस और कैरेक्टर बरकरार

यह स्पेशल एडिशन Mini Cooper S के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कैरेक्टर को बरकरार रखता है। JCW Pack पर आधारित होने के कारण इसमें स्पोर्टी एलिमेंट्स और डायनामिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इंजन स्पेसिफिकेशन या किसी मैकेनिकल बदलाव की अलग से घोषणा नहीं की है।

कीमत और डिलीवरी की जानकारी जल्द

Mini इंडिया ने अभी तक Mini Cooper S Victory Edition की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। इच्छुक ग्राहक देशभर के अधिकृत Mini डीलरशिप्स पर जाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी की ओर से उम्मीद है कि लॉन्च के करीब इसकी कीमत, डिलीवरी टाइमलाइन और फाइनल स्पेसिफिकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Upcoming Car Launches: मार्च 2026 में लॉन्च होंगी 5 दमदार गाड़ियाँ

Exit mobile version