Petrol Price Hike: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े के कारण कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी लागत के बीच लिया है।
Nayara Energy Petrol Price Hike Details
नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। कंपनी देशभर में 7,108 फ्यूल पंप संचालित करती है और मार्च 2026 में भी कंपनी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
हालांकि, जुलाई 2026 में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद नायरा एनर्जी ने उस बढ़ोतरी को वापस ले लिया था। इसके बाद कंपनी की पंप कीमतें सरकारी तेल कंपनियों के स्तर के करीब आ गई थीं।
देश के फ्यूल रिटेल बाजार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं, निजी क्षेत्र की दूसरी प्रमुख कंपनी Jio-BP ने अभी तक अपनी कीमतों में बदलाव नहीं किया है।
Impact on Consumers
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रह सकता। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और ऑपरेटिंग लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर महंगाई और फ्यूल डिमांड पर पड़ सकता है।
दरअसल, रिटेल और बल्क डीजल की कीमतों के अंतर के कारण औद्योगिक ग्राहक सस्ता ईंधन खरीदने के लिए रिटेल आउटलेट्स का रुख कर रहे थे। सरकार ने 1 अक्टूबर को निजी फ्यूल रिटेलर्स से रिटेल बिक्री सीमित नहीं करने को कहा था।
रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुमान के मुताबिक सितंबर 2026 में पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर ₹9 प्रति लीटर का नकारात्मक मार्जिन रहा। पेट्रोल, डीजल और LPG को मिलाकर कंपनियों का दैनिक संचयी नुकसान करीब ₹530 करोड़ आंका गया है।
यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स के साथ पेश हुई कावासाकी निंजा 650
