Audi Q3 India Launch Date: नई ऑडी Q3 को कंपनी 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ग्राहक 1 लाख रुपये देकर एसयूवी को बुक कर सकते हैं।
New Audi Q3 Design
Q3 को पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में नया हेक्सागोनल सिंगल-फ्रेम ग्रिल मिलता है, जिस पर 2D ऑडी लोगो दिया गया है। इसके अलावा एसयूवी में नए डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। पीछे की तरफ स्प्लिट टेललैंप दिए गए हैं, जिन्हें एक लाइट बार आपस में जोड़ता है। रियर हिस्से में सेंटर पर बैकलिट ऑडी लोगो भी दिया गया है।
केबिन में भी नई ऑडी Q3 (Audi Q3) को काफी आधुनिक बनाया गया है। इसमें 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ 11.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील केबिन को अलग लुक देता है। इसके अलावा पारंपरिक गियर लीवर की जगह स्टीयरिंग के पीछे ड्राइव सेलेक्टर स्टॉक दिया गया है। इससे सेंटर कंसोल पर ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है।
201 BHP Turbo Engine
Q3 को 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 201 BHP की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके साथ ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। यह सेटअप एसयूवी को अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों में बेहतर पकड़ देने में मदद करता है। खासतौर पर खराब या फिसलन वाली सड़कों पर AWD सिस्टम उपयोगी साबित हो सकता है।
बता दें, कंपनी ने प्रीमियम टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया है। 12.8-इंच की स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसका प्रमुख हिस्सा हैं। नई डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव सेलेक्टर भी केबिन को आधुनिक बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- नई Audi Q3 भारत में पेश, 2.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च
नई ऑडी Q3 की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। ग्राहक 1 लाख रुपये की टोकन राशि देकर अपनी एसयूवी बुक कर सकते हैं। लॉन्च के बाद कंपनी इसकी डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भी साझा करेगी। फिलहाल ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा इंतजार इसकी आधिकारिक कीमत का है।
