New Audi Q3 Launched: नई ऑडी Q3 रेंज भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 51.99 लाख रुपये है। यह नोवा और जेनिथ नाम के दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

New Audi Q3 Price and Variants
नई Audi Q3 को कंपनी ने तीसरी पीढ़ी के मॉडल के रूप में पेश किया है। इस एसयूवी में नया बाहरी डिजाइन, अपडेटेड लाइटिंग और पहले से ज्यादा आधुनिक केबिन दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ फीचर्स की सूची में भी कई अहम बदलाव किए हैं।
Audi Q3 की बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई थी। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 17 अक्टूबर से दी जाएगी। यह एसयूवी भारत में ऑडी (Audi) की नई मॉडल रेंज का पहला मॉडल है।
इसके डिजाइन में नया फ्रंट लुक, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और पूरी तरह नया एलईडी लाइटिंग पैकेज शामिल हैं। केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिससे इसे पहले से ज्यादा आधुनिक रूप मिलता है। नई Audi Q3 में दो डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं। इसके अलावा, नया स्टीयरिंग व्हील और ज्यादा जगह वाला केबिन मिलता है। कंपनी ने इसके फीचर्स को भी अपग्रेड किया है।
यह भी पढ़ें- BMW F 450 RR हुई पेश, 43 Nm टॉर्क और 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस
Engine and Features
Audi Q3 में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 201bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ सात-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है। इस एसयूवी में Audi का क्वाट्रो (Quattro) ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दोनों वेरिएंट में मानक रूप से मिलता है। यानी नोवा और जेनिथ, दोनों में यही इंजन और ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो नई Audi Q3 में पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS और आगे की पावर-एडजस्टेबल वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। इसके अलावा, पावर्ड टेलगेट और तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है।
भारतीय बाजार में Audi Q3 का मुकाबला BMW X1 से होगा। BMW X1 के स्टैंडर्ड और लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। हालांकि, दोनों कारों के इंजन और ड्राइव सिस्टम के विकल्प अलग-अलग हैं। Audi की नई मॉडल रेंज में आगे A5 सेडान और Q9 एसयूवी भी शामिल होंगी। कंपनी की योजना 2027 के अंत तक भारत में अपने शोरूम की संख्या बढ़ाकर 40 करने की है।
यह भी पढ़ें- कार या रॉकेट? Tesla Roadster का कॉन्सेप्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!