HomeEVKia EV2: किआ की सबसे किफायती और छोटी इलेक्ट्रिक कार हुई पेश,...

Kia EV2: किआ की सबसे किफायती और छोटी इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, 448 KM तक की रेंज

Kia EV2 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 42.2 kWh की बैटरी से 317 किलोमीटर तक और 61.0 kWh की बैटरी से 448 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।

किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को और मजबूत करते हुए Kia EV2 को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। यह किआ (Kia) की अब तक की सबसे छोटी और एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खासतौर पर यूरोपीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। EV3 से नीचे पोजिशन की गई यह B-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV, किआ के स्लोवाकिया स्थित ज़िलिना प्लांट में बनाई जाएगी। कंपनी इसे स्टैंडर्ड रेंज, लॉन्ग रेंज और स्पोर्टी GT-लाइन वेरिएंट में पेश करेगी।

Kia EV2 के डायमेंशन और डिजाइन

Kia EV2 आकार में छोटी जरूर है, लेकिन इसका डिजाइन काफी दमदार और आकर्षक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 4,060 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,575 मिमी है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,565 मिमी का है, जिससे अंदर बैठने वालों को अच्छा स्पेस मिलता है। इसके फ्रंट में Kia की पहचान मानी जाने वाली टाइगर नोज डिजाइन, वर्टिकल एलईडी लाइट्स और मजबूत SUV जैसा लुक देखने को मिलता है, जो इसे रोड पर अलग पहचान देता है।

बूट स्पेस की बात करें तो Kia EV2 में 362 लीटर का बूट मिलता है। अगर पीछे की सीटों को एडजस्ट किया जाए तो यह स्पेस बढ़कर 403 लीटर तक हो जाता है। इसके अलावा कार के आगे की तरफ 15 लीटर का छोटा फ्रंक भी दिया गया है, जिसमें चार्जिंग केबल या छोटी जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं।

Kia EV2 का इंटीरियर

किआ के अनुसार EV2 का इंटीरियर “पिकनिक बॉक्स” कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जिससे केबिन का माहौल खुला, रोशन और आरामदायक महसूस होता है। डैशबोर्ड पर दो बड़ी 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक डिजिटल मीटर और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है। इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5.3-इंच की अलग स्क्रीन भी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में किआ का नया ccNC Lite सॉफ्टवेयर मिलता है, जो ओवर-द-एयर अपडेट और कार के अंदर ऐप डाउनलोड करने की सुविधा देता है।

Kia EV2 के फीचर्स और वेरिएंट

Kia EV2 को एयर, अर्थ और GT-लाइन, तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस एयर वेरिएंट में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 16-इंच अलॉय व्हील्स जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। अर्थ वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग, 18-इंच व्हील्स और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं GT-लाइन वेरिएंट सबसे ज्यादा स्पोर्टी है। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड सीट्स, सीट मेमोरी फंक्शन, डिजिटल की 2.0 और शाइनी एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

ADAS और सेफ्टी फीचर्स

Kia EV2 में एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन फॉलो असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट 2.0 जैसे ADAS फीचर्स मिलते हैं। इसकी सबसे खास बात है रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट एंट्री, जिससे कार को रिमोट की मदद से तंग पार्किंग जगह में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Kia EV2 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 42.2 kWh की बैटरी से 317 किलोमीटर तक और 61.0 kWh की बैटरी से 448 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। दोनों बैटरी 400V सिस्टम पर काम करती हैं और DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती हैं। अगर AC चार्जिंग की बात करें तो 22 kW चार्जर से यह कार लगभग 2.5 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। वहीं 11 kW का होम चार्जर इस्तेमाल करने पर इसे रातभर में आराम से चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हाईवे पर गाड़ी चलाते वक्त इन गलतियों से बचें, वरना बेजुबान जानवर बनेंगे शिकार

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें