HomeBlogनई महिंद्रा बोलेरो नियो: वेरिएंट वाइज फीचर्स और प्राइस की पूरी डिटेल्स

नई महिंद्रा बोलेरो नियो: वेरिएंट वाइज फीचर्स और प्राइस की पूरी डिटेल्स

नई महिंद्रा बोलेरो नियो को 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। अपडेट के साथ, इसमें कई नए एक्सटीरियर, इंटीरियर हाइलाइट्स और फीचर्स शामिल किए गए हैं।

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो नियो (Bolero Neo) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस नई अपडेटेड बोलेरो नियो में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई नए बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ नई फीचर्स भी दी गई हैं, लेकिन इंजन और मेकेनिकल स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल जैसे ही रखे गए हैं।

नई महिंद्रा बोलेरो नियो 2025: वेरिएंट और फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो नियो N4

इस वेरिएंट की कीमत ₹8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह बेस वेरिएंट है और इसमें मिलने वाले फीचर्स:

  • नया फ्रंट ग्रिल
  • नया रंग: कंक्रीट ग्रे 
  • नया इंटीरियर थीम: मोचा ब्राउन
  • राइडफ्लो टेक्नोलॉजी
  • ट्विन-पॉड एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 7-सीट्स (विनाइल)
  • इको मोड
  • दो एयरबैग्स (ड्राइवर और को-ड्राइवर)
  • एबीएस+ईबीडी

महिंद्रा बोलेरो नियो N8

इस वेरिएंट की कीमत ₹9.29 लाख (एक्स-शोरूम) है। N4 से ऊपर मिलने वाले फीचर्स:

  • नए रंग: जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे
  • फैब्रिक सीट्स
  • फोल्डेबल सेकंड रो
  • म्यूज़िक प्लेयर (ब्लूटूथ, यूएसबी, AUX)
  • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

महिंद्रा बोलेरो नियो N10

इस वेरिएंट की कीमत ₹9.79 लाख (एक्स-शोरूम) है। N8 से ऊपर मिलने वाले फीचर्स:

  • R-15 सिल्वर अलॉय व्हील्स
  • यूएसबी-C टाइप चार्जिंग पोर्ट
  • 22.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • फॉग लैंप्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम
  • ISOFIX माउंट्स

यह भी पढ़ें- नई महिंद्रा बोलेरो: जानें वेरिएंट-वाइज फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी

2025 बोलेरो नियो N10 (O)

इस वेरिएंट की कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। N10 से ऊपर मिलने वाले फीचर्स:

  • मल्टी टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT)
  • लेदरटे सीट अपहोल्स्ट्री

2025 महिंद्रा बोलेरो नियो N11

इस वेरिएंट की कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। N10 (O) से ऊपर मिलने वाले फीचर्स:

  • डुअल-टोन कलर
  • R16 डार्क मेटैलिक ग्रे अलॉय व्हील्स
  • नया इंटीरियर थीम: लूनर ग्रे
  • रियर व्यू कैमरा

2025 बोलेरो नियो: इंजन और परफॉर्मेंस

नई Bolero Neo में वही दमदार 1.5 लीटर mHawk डीज़ल इंजन है जो पुराने मॉडल में था। यह इंजन लगभग 100 बीएचपी और 260 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों शामिल हैं। इसके चलते शहर में ड्राइविंग के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग का अनुभव भी बेहतरीन रहता है।

यह भी पढ़ें- नए अंदाज में वापसी करने जा रही Hero की दमदार बाइक, जल्द होगी लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img