नई महिंद्रा बोलेरो लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और चार वेरिएंट्स (B4, B6, B6(O), B8) मिलते हैं।
महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी बोलेरो को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई बोलेरो अब ज्यादा स्टाइलिश लुक, नए फीचर्स और एक नए वेरिएंट के साथ आई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई स्मार्ट अपडेट्स मिलते हैं। जानिए हर वेरिएंट की खासियत और कीमत।
नई महिंद्रा बोलेरो वेरिएंट और फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो B4 (कीमत ₹7.99 लाख)
यह बेस वेरिएंट है, जिसमें अब कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं:
- नया ग्रिल और नया रंग (स्टेल्थ ब्लैक)
- बेहतर सीट कम्फर्ट
- राइडफ्लो टेक
- ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- डुअल एयरबैग्स (ड्राइवर और पैसेंजर)
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- इंजन स्टार्ट-स्टॉप (माइक्रो हाइब्रिड)
- डिजिटल क्लस्टर
- फोल्डेबल थर्ड रो सीटिंग
नई महिंद्रा बोलेरो B6 (कीमत ₹8.95 लाख)
B4 के मुकाबले इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स ज्यादा दिए गए हैं:
- डीप-सिल्वर व्हील कैप्स
- 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- USB-C चार्जिंग पोर्ट
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- डोर ट्रिम्स पर बॉटल होल्डर
यह भी पढ़ें- 2025 Mahindra Thar 3-डोर लॉन्च: कीमत ₹10 लाख से शुरू, जानिए क्या है नया?
महिंद्रा बोलेरो B6 (O) (कीमत ₹9.09 लाख)
B6 से ऊपर यह वेरिएंट और भी बेहतर है, जिसमें एडवांस फीचर्स मिलते हैं:
- रियर वॉशर और वाइपर
- कॉर्नरिंग लाइट्स
- ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम
- फॉग लैंप्स
महिंद्रा बोलेरो B8 (कीमत ₹9.69 लाख)
यह नया टॉप वेरिएंट है जिसे पहली बार लॉन्च किया गया है। इसमें मिलते हैं:
- डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
- स्टैटिक बेंडिंग हेडलैम्प्स
- लेदररेट अपहोल्स्ट्री (लक्ज़री सीट कवर)
इंजन और परफॉर्मेंस
नई महिंद्रा बोलेरो में वही दमदार इंजन दिया गया है जो इसके पिछले मॉडल में भी मिलता था। इसमें 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 76 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर तो पहले जैसा ही है, लेकिन अब इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूथ और आरामदायक महसूस होती है।
यह भी पढ़ें- नए अंदाज में वापसी करने जा रही Hero की दमदार बाइक, जल्द होगी लॉन्च