Site icon Motor Mative

नई महिंद्रा बोलेरो: जानें वेरिएंट-वाइज फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी

नई महिंद्रा बोलेरो — दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ, वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स

नई महिंद्रा बोलेरो

नई महिंद्रा बोलेरो लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और चार वेरिएंट्स (B4, B6, B6(O), B8) मिलते हैं।

महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी बोलेरो को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई बोलेरो अब ज्यादा स्टाइलिश लुक, नए फीचर्स और एक नए वेरिएंट के साथ आई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई स्मार्ट अपडेट्स मिलते हैं। जानिए हर वेरिएंट की खासियत और कीमत।

नई महिंद्रा बोलेरो वेरिएंट और फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो B4 (कीमत ₹7.99 लाख)

यह बेस वेरिएंट है, जिसमें अब कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं:

नई महिंद्रा बोलेरो B6 (कीमत ₹8.95 लाख)

B4 के मुकाबले इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स ज्यादा दिए गए हैं:

यह भी पढ़ें- 2025 Mahindra Thar 3-डोर लॉन्च: कीमत ₹10 लाख से शुरू, जानिए क्या है नया?

महिंद्रा बोलेरो B6 (O) (कीमत ₹9.09 लाख)

B6 से ऊपर यह वेरिएंट और भी बेहतर है, जिसमें एडवांस फीचर्स मिलते हैं:

महिंद्रा बोलेरो B8 (कीमत ₹9.69 लाख)

यह नया टॉप वेरिएंट है जिसे पहली बार लॉन्च किया गया है। इसमें मिलते हैं:

इंजन और परफॉर्मेंस

नई महिंद्रा बोलेरो में वही दमदार इंजन दिया गया है जो इसके पिछले मॉडल में भी मिलता था। इसमें 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 76 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर तो पहले जैसा ही है, लेकिन अब इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूथ और आरामदायक महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- नए अंदाज में वापसी करने जा रही Hero की दमदार बाइक, जल्द होगी लॉन्च

Exit mobile version