Motormative

10.32 लाख रुपये में लॉन्च हुई Mahindra Thar OG

Mahindra ने Thar OG को भारत में ₹10.32 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट और तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश की गई है।

Mahindra Thar OG Design and Features

Thar OG के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई पांच-स्लैट ग्रिल के साथ फुल एलईडी हेडलैंप और ऑफसेट Thar लोगो दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में आगे और पीछे नए बंपर मिलते हैं।

इसमें 19-इंच स्टार-पैटर्न अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनका डिजाइन Thar Roxx में मिलने वाले अलॉय व्हील्स जैसा है। केबिन में पहले किए गए बड़े बदलावों के साथ अब ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी जोड़ी गई है।

महिंद्रा ने इसके सस्पेंशन और ड्राइविंग सिस्टम में भी अपडेट किए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल, फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पिंग और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। साथ ही नया टेरेन मोड मिलता है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टीयरिंग, ट्रांसमिशन और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलता है।

Engine and Price

Mahindra Thar OG में दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं। 2.2-लीटर डीजल इंजन 150bhp और 330Nm का आउटपुट देता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 117bhp और 300Nm पैदा करता है। वहीं, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 174bhp और 300Nm का आउटपुट देता है। सभी वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। बड़े इंजन विकल्पों के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।

Mahindra Thar OG Price and Variants

इंजनवेरिएंटड्राइवट्रेन / गियरबॉक्सकीमत
1.5-लीटर डीजलAXTRWD₹10.32 लाख
1.5-लीटर डीजलLXTRWD₹12.99 लाख
1.5-लीटर डीजलZXTRWD₹13.99 लाख
2.2-लीटर डीजलLXTRWD AT₹16.49 लाख
2.2-लीटर डीजलZXTRWD AT₹17.49 लाख
2.2-लीटर डीजलLXT4WD MT₹16.43 लाख
2.2-लीटर डीजलZXT4WD MT₹17.49 लाख
2.2-लीटर डीजलLXT4WD AT₹18.00 लाख
2.2-लीटर डीजलZXT4WD AT₹18.99 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXTRWD AT₹14.77 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलZXTRWD AT₹16.09 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXT4WD MT₹15.60 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलZXT4WD MT₹16.50 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXT4WD AT₹17.23 लाख*
2.0-लीटर पेट्रोलZXT4WD AT₹17.75 लाख
Exit mobile version