Motor Mative

नई Mercedes-Benz S-Class भारत में लॉन्च, जानिए 4 बड़ी खूबियां

नई Mercedes-Benz S-Class अब 115km इलेक्ट्रिक रेंज और 15 एयरबैग के साथ।

Mercedes-Benz S-Class अब भारत में पहले से ज्यादा एडवांस और फ्यूचर-रेडी बन चुकी है। कंपनी ने पहली बार इस लग्जरी सेडान में प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक दी है। इसके अलावा नई मर्सिडीज-बेंज S-क्लास में लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, 15 एयरबैग, नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और शानदार कम्फर्ट जैसे कई बड़े अपडेट देखने को मिलते हैं।

मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपडेटेड मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (Mercedes-Benz S-Class) लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप लग्जरी लिमोजिन है, जिसे अब पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। नई S 450e लॉन्च एडिशन की कीमत 2.20 करोड़ रुपये है। वहीं मैन्युफैक्चर एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 2.38 करोड़ रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं नई मर्सिडीज-बेंज S-क्लास की चार सबसे बड़ी खूबियां।

Mercedes-Benz S-Class Rear and Side View

पहली बार मिला Plug-in Hybrid पावरट्रेन

नई Mercedes-Benz S-Class की सबसे बड़ी खासियत इसका नया प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है। कंपनी ने पहली बार भारतीय ग्राहकों के लिए यह तकनीक पेश की है। कार में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है। पेट्रोल इंजन 326bhp की पावर और 540Nm का टॉर्क देता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर अतिरिक्त 163bhp की ताकत प्रदान करती है। दोनों मिलकर कुल 435bhp की पावर और 680Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। यह आउटपुट कई प्रीमियम लग्जरी सेडान से ज्यादा है। पावर 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए रियर व्हील्स तक पहुंचती है। कार केवल 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

115km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और शानदार माइलेज

लग्जरी कारों को आमतौर पर माइलेज के लिए नहीं जाना जाता। हालांकि Mercedes-Benz S-Class इस सोच को बदलने की कोशिश करती है। इसमें 22kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह केवल इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका मतलब है कि कई ग्राहक रोजाना की शहर यात्रा बिना पेट्रोल खर्च किए पूरी कर सकते हैं।इसके अलावा कंपनी ने 32.3kmpl की प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया है। प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम जरूरत के अनुसार पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर के बीच बदलाव करता है। वहीं लंबी दूरी की यात्रा में बैटरी खत्म होने की चिंता भी नहीं रहती। क्योंकि इसके साथ पेट्रोल इंजन हमेशा उपलब्ध रहता है।

सुरक्षा के लिए मिले 15 एयरबैग

अपडेटेड Mercedes-Benz S-Class सुरक्षा के मामले में भी एक बड़ा कदम आगे बढ़ी है। पहली बार भारतीय मॉडल में 15 एयरबैग दिए गए हैं। यह फीचर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। इसके अलावा कार में PRE-SAFE टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह संभावित दुर्घटना से पहले यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी तैयारी शुरू कर देती है। साथ ही AIRMATIC एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है। इससे खराब सड़कों पर भी शानदार राइड क्वालिटी मिलती है। कार में रियर-एक्सल स्टीयरिंग भी मौजूद है। इससे बड़ी सेडान को शहर में चलाना आसान हो जाता है।

नई टेक्नोलॉजी और लग्जरी कम्फर्ट का शानदार मेल

नई Mercedes-Benz S-Class में कई आधुनिक तकनीकी अपडेट किए गए हैं। इसमें कंपनी का नया MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह वाहन के कई फंक्शन्स को नियंत्रित करता है। इंटीरियर में MBUX सुपरस्क्रीन और नई पीढ़ी का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा AI आधारित ‘Hey Mercedes’ वॉयस असिस्टेंट और Google मैप्स आधारित स्मार्ट नेविगेशन भी दिया गया है। एक्सटीरियर में नए डिजिटल लाइट हेडलैंप लगाए गए हैं। माइक्रो-एलईडी तकनीक वाले ये हेडलैंप 600 मीटर तक रोशनी पहुंचा सकते हैं। वहीं नई इल्यूमिनेटेड ग्रिल और स्टार डिजाइन वाले टेललैंप इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत बनाते हैं। कुल मिलाकर मर्सिडीज-बेंज S-क्लास अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और आरामदायक बन गई है।

Exit mobile version