Renault Duster showroom arrival: नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है।
रेनॉल्ट की नई जेनरेशन Renault Duster भारत में डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है। कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक कीमतों का ऐलान कर सकती है। उम्मीद है कि मार्च में इसकी प्राइसिंग सामने आएगी। डस्टर नाम एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर रहा है और इस बार यह पहले से ज्यादा मॉडर्न, प्रीमियम और फीचर-लोडेड अवतार में आई है। नई डस्टर मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी, जहां इसका मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा।

Renault Duster का दमदार और मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन
नई Renault Duster को कंपनी के CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन पूरी तरह नया और आकर्षक है।SUV के फ्रंट में बड़ी और बोल्ड ग्रिल दी गई है, जिसके साथ Y-शेप एलईडी डीआरएल और हेडलाइट्स इसे बेहद मॉडर्न लुक देते हैं। स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग और मस्क्युलर स्टांस इसे मजबूत और रग्ड अपील प्रदान करते हैं। साइड प्रोफाइल में इसका बॉक्सी डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक असली SUV जैसा लुक देता है। पीछे की तरफ भी Y-शेप एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे यूनिक पहचान देती हैं।
प्रीमियम और हाई-टेक इंटीरियर से लैस नई Renault Duster
डस्टर का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है, साथ ही बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं। टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी आधुनिक सेफ्टी सुविधाएं भी मिलेंगी।
नई Renault Duster इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
नई जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर कई इंजन विकल्पों के साथ आएगी, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार वेरिएंट चुन सकेंगे।
डस्टर 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन
यह 1.8-लीटर फोर-सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर भी जुड़ी हैं। यह हाइब्रिड सेटअप 160bhp की पावर और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है।
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
यह 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160bhp की पावर और 280Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
रेनॉल्ट डस्टर का यह वर्जन 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 100bhp की पावर और 160Nm टॉर्क देता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा।
सेगमेंट में पोजिशनिंग और संभावित कीमत
नई Duster को मिड-साइज SUV सेगमेंट में ऐसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है जो लोगों के बजट में फिट बैठे। माना जा रहा है कि कंपनी इसकी कीमत ऐसी रखेगी कि यह क्रेटा और सेल्टोस जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर दे सके। क्योंकि गाड़ियां अब शोरूम में आनी शुरू हो गई हैं, इसलिए इसकी लॉन्च डेट और पूरी कीमतों की जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।

