- लैंड क्रूजर प्राडो लॉन्च
- New Land Cruiser Prado फीचर्स
- नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो पावरट्रेन
New Toyota Land Cruiser Prado: दमदार ऑफ-रोडर SUV लैंड क्रूजर प्राडो का नया वेरिएंट आगमी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय बाजार में अपना डेब्यू कर सकती है।
New Toyota Land Cruiser Prado launch: नए साल के शुरुआत में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान दिग्गज ऑटो कंपनीयां अपने वाहनों को पेश करने वाली हैं। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी बाजार में नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में नई प्राडो को भारत में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

Land Cruiser Prado फीचर्स
New Toyota Land Cruiser Prado के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी सेंस 3.0 सूट मौजूद है। इसी के साथ कंपनी ने इसमें एक ट्रेलर हुक दिया है, जो 2,700 किलोग्राम से अधिक वजन उठाने की क्षमता रखता है। प्राडो के प्रीमियम ट्रिम्स में 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्ट, डिजिटल रिव्यू मिरर, 14-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, हीटेड और वेंटीलेटेड के साथ एक हेड-अप-डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स उपलब्ध है।
बॉक्सी डिजाइन वाली यह दमदार ऑफ-रोडर SUV 4,920 मिमी लंबी, 2,139 मिमी चौड़ी और 1,859 मिमी उंची है। 2,850 मिमी बड़े व्हीलबेस के साथ नई प्राडो में 221 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। साल 2025 के अंत तक नई टोयोटा प्राडो को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Land Cruiser Prado इंजन
TNGA-F लैडर फ्रेम पर निर्मित प्राडो में 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे 1.87 kWh बैटरी के साथ जोड़ गया है। जो 320 बीएचपी की पावर और 630 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस दमदार इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।