Site icon Motor Mative

12 अगस्त को लॉन्च होगी नई जेनरेशन Bajaj Pulsar

Next-Gen Bajaj Pulsar teaser image ahead of August 12 launch

Next-Gen Bajaj Pulsar: बजाज ऑटो नेक्स्ट-जेनरेशन पल्सर को 12 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी नई पल्सर 125 या अपडेटेड पल्सर 150 पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले जारी टीजर ने बाइक को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

हालांकि कंपनी ने अभी मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। फिर भी टीजर और सामने आई जानकारी से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार बाइक में डिजाइन के साथ तकनीकी स्तर पर भी कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Next-Gen Bajaj Pulsar Design

कंपनी की ओर से जारी टीजर में नई पल्सर को ट्रांसलूसेंट कवर के नीचे दिखाया गया है। बाइक का सिल्हूट मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता नजर आता है। वहीं सिग्नेचर हेडलैंप इसकी पहचान को बरकरार रखते हैं। इसके अलावा बाइक में अलॉय व्हील्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक तथा चिन फेयरिंग भी दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि कंपनी पल्सर की पहचान को बनाए रखते हुए इसे आधुनिक लुक देने की तैयारी में है।

Updated Platform

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्स्ट-जेनरेशन बजाज पल्सर (Next-Gen Bajaj Pulsar) को नए चेसिस पर तैयार किया जा सकता है। साथ ही सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बाइक पहले के मुकाबले बेहतर स्टेबिलिटी, अधिक आरामदायक राइड और बेहतर हैंडलिंग का अनुभव दे सकती है। हालांकि इन बदलावों की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के दिन होगी।

Engine Updates

नई पल्सर में अपडेटेड इंजन मिलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इंजन की तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है। अगर इंजन में बदलाव किए जाते हैं तो यह बेहतर परफॉर्मेंस के साथ स्मूद राइडिंग अनुभव देने में मदद कर सकता है। इसी वजह से ग्राहकों की नजर इस लॉन्च पर बनी हुई है।

इस बार नेक्स्ट-जेनरेशन बजाज पल्सर में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और अन्य स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे फीचर्स रोजाना इस्तेमाल करने वाले राइडर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

Next-Gen Bajaj Pulsar Launch Plans

नई पल्सर सिर्फ एक लॉन्च नहीं है। दरअसल, यह बजाज ऑटो के बड़े प्रोडक्ट प्लान का हिस्सा है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि अगले छह हफ्तों में वह कुल 10 नए टू-व्हीलर बाजार में उतारेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में ग्राहकों को कई नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra BE 6 को मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

लॉन्च के बाद नई नई पल्सर का मुकाबला अपने सेगमेंट की लोकप्रिय कम्यूटर और स्पोर्टी मोटरसाइकिलों से होगा। बेहतर फीचर्स, अपडेटेड तकनीक और मजबूत ब्रांड पहचान इसे बाजार में मजबूत दावेदार बना सकती है।

Exit mobile version