Site icon Motor Mative

नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल पर चल रहे पेड कैंपेन को बताया झूठा

नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल और एथेनॉल ब्लेंडिंग के फायदे बताए

SIAM सम्मेलन में नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल और वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी पर दिया बड़ा बयान।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM सम्मेलन में E20 पेट्रोल के खिलाफ चल रहे पेड कैंपेन को फर्जी बताया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 65वें वार्षिक SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) सम्मेलन में E20 पेट्रोल के खिलाफ चल रहे पेड कैंपेन को बेबुनियाद बताया। उन्होंने साफ कहा कि ये कैंपेन सिर्फ उन्हें और देश के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को बदनाम करने की कोशिश है। साथ ही, उन्होंने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से किसानों को हजारों करोड़ का लाभ हुआ है और देश की आयात निर्भरता घटी है।

किसानों को मिला बड़ा फायदा: नितिन गडकरी

गडकरी ने बताया कि देश में एथेनॉल मिश्रण (Ethanol Blending Programme) से किसानों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। खासकर मक्का (कॉर्न) किसानों को करीब 45,000 करोड़ रुपये का मुनाफा मिला है। पहले जहां किसान सिर्फ पारंपरिक फसलों पर निर्भर थे, वहीं अब एथेनॉल उत्पादन से उनकी आय में नई संभावनाएं जुड़ी हैं।

E20 पेट्रोल: आयात में कमी और निर्यात में बढ़ोतरी

एथेनॉल मिश्रण से न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ी है, बल्कि इससे देश को भी सीधा फायदा हुआ है। पेट्रोलियम उत्पादों पर हमारी विदेशी निर्भरता घटी है। इसके साथ ही बायोफ्यूल्स के कारण निर्यात में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यानी यह कदम किसानों के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ है।

वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी का असर

सम्मेलन में गडकरी ने वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सिर्फ अगस्त माह में ही 3 लाख पुराने वाहन स्क्रैप किए गए, जिनमें से 1 लाख वाहन सरकारी थे। औसतन हर महीने करीब 16,830 वाहन स्क्रैप हो रहे हैं, जिससे अब तक 16 लाख टन धातु (metal) के आयात में कमी आई है। इसके साथ ही, स्क्रैपिंग से मिलने वाले मटीरियल का 33% री-यूज़ (पुन: उपयोग) हो रहा है।

पर्यावरण और भविष्य के लिए फायदेमंद कदम

गडकरी ने यह भी कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग और वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी न केवल किसानों और उद्योगों के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। यह प्रदूषण कम करने और सतत विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

यह भी पढ़ें- GST 2.0 का असर: Mahindra Thar अब 1.35 लाख रुपये तक सस्ती

स्रोत:

Exit mobile version