सिंगल चार्ज में 320 km की लंबी रेंज
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,999
Ola Electric Gen 3: ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे S1 X, S1 X +, S1 Pro और S1 Pro + वेरिएंट में पेश किया है।
Ola Electric Gen 3: घरेलू बाजार में ओला इलेक्ट्रिक ने जेन 3 इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे S1 X, S1 X +, S1 Pro और S1 Pro + वेरिएंट्स के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि पहले की तुलना में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेेंज काफी बेहतर है, और कीमत भी काफी कम है। ओला की जेन 3 स्कूटर में नई ‘ब्रेक बाई वायर’ तकनीकि का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते कई वायरिंग को हटा दिया गया है।

Ola S1 X (जेन 3) स्कूटर
S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को ओला ने 3 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh विकल्प उपलब्ध हैं। सिंगल चार्ज में इस स्कूटर को 242 km की अधिक्त रेंज तक चलाया जा सकता है। महज 3 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार आसानी से छू लेनी वाली इस स्कूटर की टॉप स्पीड 123 km है।
यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले हीरो की इस 210cc वाली धाड़क बाइक का डिजाइन आया सामने, जानें डिटेल्स
ओला S1 X जेन 3 स्कूटर | कीमत (एक्स-शोरूम) |
2 kWh | 79,999 |
3 kWh | 89,999 |
4 kWh | 99,999 |
Ola S1 X+ जेन 3
ओला ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3 kWh और 4 kWh बैटरी विकल्प के साथ लॉन्च किया है। यह स्कूटर 11 kWh पीक पावर वाली मोटर से लैस है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसकी IDC रेंज 242 km है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 125 kmph है, वहीं 2.7 सेकंड में यह 0-40 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर के 4 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,07,999 रुपये है।
Ola S1 Pro जेन 3
S1 X+ की तरह कंपनी ने ओला S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3 kWh और 4 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया है। जिसमें 11 kWh पीक पावर वाली मोटर देखने को मिलती है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 242 km की लंबी रेंज तक चलाया जा सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 125 kmph है, महज 2.7 सेकंड में यह 0-40 kmph की रफ्तार आसानी से पकड़ सकती है।
ओला S1 Pro जेन 3 | कीमत (एक्स-शोरूम) |
3 kWh | 1,14,999 |
4 kWh | 1,34,999 |
Ola S1 Pro+ जेन 3
ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro+ जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 kWh और 5.3 kWh बैटरी पैक विकल्प के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 13 kWh पीक पावर वाली मोटर फिट किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 320 km है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 141 kmph है, जो 2.1 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार आसानी से पकड़ सकती है।
ओला S1 Pro+ जेन 3 | कीमत (एक्स-शोरूम) |
4 kWh | 1,54,999 |
5.3 kWh | 1,69,999 |
यह भी पढ़ें- मार्च में लॉन्च होगी मारुति e Vitara, पैनोरमिक सनरूफ और 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें फीचर्स और कीमत