Motormative

609km रेंज और 543 BHP पावर के साथ Range Rover Sport Electric भारत में पेश, बुकिंग शुरू

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक (Range Rover Sport Electric) को भारत में पेश कर दिया गया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में 543 BHP पावर, 850 Nm टॉर्क और 609km तक की दावा की गई रेंज मिलती है।

Range Rover Sport Electric

Range Rover Sport Electric Battery and Performance

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है। यह ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 543 BHP की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका टॉर्क फ्लैगशिप रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की तुलना में 50 प्रतिशत तेजी से बनता है।

एसयूवी में 118.5kWh की बैटरी दी गई है। इसकी दावा की गई WLTP रेंज 609km है, जबकि वास्तविक उपयोग में 533km तक की रेंज मिल सकती है। यह एसयूवी डायनामिक लॉन्च मोड में 0 से 100km/h की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है।

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को 800-वोल्ट MLA-Flex आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसमें 350kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 22 मिनट में चार्ज हो सकती है। वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग से 220km तक की रेंज जुड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- 1154bhp पावर वाली Porsche Cayenne Electric की भारत में एंट्री, 26 मिनट में 80% चार्ज होगी

Features and Variants

इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दी गई है। इसमें डायनेमिक एयर सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव रोल कंट्रोल, ट्विन-वाल्व डैम्पर्स और अडैप्टिव डायनेमिक्स जैसे सिस्टम मिलते हैं।

कंपनी के अनुसार, एसयूवी की बॉडी स्ट्रक्चर रेंज रोवर स्पोर्ट के ICE मॉडल से 61 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है। इसका सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी 73mm कम है। एसयूवी में 900mm की इंडिकेटेड वॉटर-वेडिंग क्षमता दी गई है।

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को डायनामिक SE, डायनामिक HSE, ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन स्पेसिफिकेशन में पेश किया गया है। फर्स्ट एडिशन में जेडर ग्रे फिनिश, सैटिन रैप, ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ और 22-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। ऑटोबायोग्राफी एडिशन के क्लाइंट्स रेंज रोवर बेस्पोक कमीशनिंग सर्विस के जरिए अपनी एसयूवी को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टाटा ने सभी EVs के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) शुरू किया

Exit mobile version