Motor Mative

Renault Duster की धमाकेदार वापसी: 2026 में नए अवतार में लॉन्च होगी दमदार SUV, जानिए क्या होगा खास

नई रेनॉल्ट डस्टर

Renault Duster 2026: इंटरनेशनल मार्केट में भी रेनॉल्ट डस्टर में पैनोरमिक सनरूफ और पावर टेलगेट नहीं दिए जाते हैं। ऐसे में भारत में भी इनके मिलने की संभावना कम है।

टाटा सिएरा और किआ सेल्टोस जैसी नई SUVs को लेकर भले ही बाजार में काफी चर्चा हो रही हो, लेकिन मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा इंतजार नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) का ही किया जा रहा है। Renault Duster एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत SUV की पहचान बनाई है। अब कंपनी इसे तीसरी पीढ़ी के साथ और भी ज्यादा दमदार, आधुनिक और प्रीमियम बनाकर वापस ला रही है।

नई Renault Duster 2026 अपनी पुरानी पहचान को बरकरार रखते हुए अब नए और आधुनिक अंदाज़ में आने वाली है। यह SUV पहले की तरह मजबूत बॉडी, रग्ड डिजाइन और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के साथ आएगी, लेकिन इस बार इसमें ज्यादा एडवांस फीचर्स, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। Renault इस SUV को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार कर रही है, जो दिखने में दमदार और परफॉर्मेंस में भरोसेमंद गाड़ी चाहते हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन: मस्क्युलर और दमदार लुक

डिजाइन की बात करें तो नई Renault Duster पहले से कहीं ज्यादा मस्क्युलर और बोल्ड नजर आएगी। इसमें करीब 210 mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे खराब सड़कों और ऑफ-रोड रास्तों पर भी इसे चलाना आसान होगा। SUV में सीधा और मजबूत फ्रंट फेसिया, पावर डोम्स के साथ लंबा बोनट, ऊँची कमर लाइन, चौड़े फेंडर फ्लेयर्स और 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसके साथ रूफ रेल्स और मजबूत स्किड प्लेट्स इसे एक असली SUV जैसा दमदार लुक देती हैं। फ्रंट में ब्लॉक लेटर में Renault की ब्रांडिंग, वाई-शेप एलईडी डीआरएल और थोड़ा रग्ड रियर विंडस्क्रीन इसके प्रीमियम लुक को और निखारते हैं।

इंटीरियर: रफ-टफ लेकिन प्रैक्टिकल केबिन

केबिन की बात करें तो नई Duster का इंटीरियर सिंपल होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल होगा। इसमें ऊँची सीटिंग पोजिशन मिलेगी, जिससे ड्राइवर को सड़क का साफ और बेहतर व्यू मिलेगा। हालांकि केबिन में कुछ जगह हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन जो लोग मजबूत और रॉ SUV फील पसंद करते हैं, उनके लिए यह इंटीरियर बिल्कुल सही रहेगा।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी: मॉडर्न जरूरतों का पूरा ध्यान

फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में भी 2026 Renault Duster काफी अपडेटेड होगी। इसमें 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा वायरलेस चार्जर और चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिए जाएंगे। SUV में कुल 28.9 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलेगा, जबकि बूट स्पेस फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) मॉडल में 472 लीटर और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मॉडल में 358 लीटर होगा, जिसे सीटें फोल्ड करने पर और बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- नई पीढ़ी की ऑडी Q3 भारत में हुई स्पॉट, 2026 में होगी लॉन्च, जानिए डिटेल्स

कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो भारत में मिलने की संभावना कम है। इंटरनेशनल मार्केट में भी Renault Duster में पैनोरमिक सनरूफ और पावर टेलगेट नहीं दिए जाते हैं, इसलिए भारत में भी इनके न मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी इन प्रीमियम फीचर्स को अपनी आने वाली थ्री-रो SUV के लिए बचाकर रखेगी। हालांकि विदेशों में मिलने वाली हीटेड सीट्स को भारत में वेंटिलेटेड सीट्स के रूप में पेश किया जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Renault Duster में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 151 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम केवल मैनुअल वेरिएंट में ही उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा लॉन्च के करीब एक साल बाद 1.8-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड वेरिएंट भी बाजार में आ सकता है।

यह भी पढ़ें- KTM 390 एडवेंचर R जनवरी 2026 में होगी लॉन्च, दमदार ऑफ-रोड फीचर्स के साथ करेगी एंट्री

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Renault भारत में नई Duster को 26 जनवरी 2026 को पेश कर सकती है, जबकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग फरवरी 2026 में होने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर, नई Renault Duster एक बार फिर मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

Exit mobile version