Renault Duster Hybrid: हाइब्रिड रेनॉल्ट डस्टर की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है और कंपनी 17 अक्टूबर को इसकी कीमत का ऐलान करेगी। नई डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी।
Renault Duster Hybrid Launch and Price
रेनॉल्ट इंडिया ने नई डस्टर हाइब्रिड (Duster Hybrid) के भारत लॉन्च की टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। कंपनी 17 अक्टूबर को इसके हाइब्रिड वर्जन की कीमत घोषित करेगी। यह भारत में कंपनी की ‘हाइब्रिड ई-टेक’ तकनीक की शुरुआत भी होगी।
नई डस्टर का हाइब्रिड वर्जन मौजूदा पेट्रोल मॉडल के साथ उपलब्ध होगा। फिलहाल डस्टर में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। हाइब्रिड वर्जन इनमें तीसरा पावरट्रेन विकल्प बनेगा।
रेनॉल्ट ने लॉन्च से पहले डीजल इंजन को लेकर भी संकेत दिया है। कंपनी के निमंत्रण में कहा गया है, “Dear diesel, thank you for the ride. We will take it from here.” इससे कंपनी की हाइब्रिड तकनीक पर बढ़ती प्राथमिकता साफ होती है।
डस्टर हाइब्रिड की अनुमानित कीमत 19 लाख रुपये से 23 लाख रुपये, एक्स-शोरूम के बीच हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत 17 अक्टूबर को ही सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- नई Audi Q3 की भारत में लोकल असेंबली शुरू, 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च
Hybrid Powertrain
नई डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर काम करेंगी। यह पावरट्रेन मिलकर 162bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क विकसित करेगा। यह हाइब्रिड सेटअप केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, यह डस्टर रेंज में बेहतर माइलेज देने वाला पावरट्रेन हो सकता है।
इस सेगमेंट में डस्टर हाइब्रिड का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइब्रिड और मारुति विक्टोरिस के हाइब्रिड मॉडल से होगा। इसके साथ ही यह सेगमेंट का चौथा हाइब्रिड विकल्प बनेगा।
कंपनी का दावा है कि कीमत सामने आने से पहले ही डस्टर हाइब्रिड का पूरा स्टॉक बिक चुका है। फिलहाल इसकी बुकिंग रोक दी गई है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी आगे नई बुकिंग शुरू कर सकती है।
