Site icon Motor Mative

Renault Triber Facelift डीलरशिप पर पहुंची, डिलीवरी जल्द शुरू होगी

2025 Renault Triber Facelift का नया फ्रंट और साइड प्रोफाइल, नए LED DRLs और फ्रेश बंपर डिज़ाइन के साथ।

नई 2025 Renault Triber Facelift

नई Renault Triber Facelift भारत की डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। जानिए कीमत, फीचर्स, वेरिएंट्स और डिलीवरी डिटेल्स की पूरी जानकारी, जो इसे सबसे किफायती MPV बनाती है।

रेनॉल्ट ने भारत में अपनी 7-सीटर एमपीवी ट्राइबर का 2025 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस अपडेटेड मॉडल में कई डिजाइन और फीचर बदलाव किए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि अब ट्राइबर को एक नए वेरिएंट नामकरण के साथ पेश किया गया है: Authentic, Evolution, Techno और Emotion, ट्राइबर फेसलिफ्ट अब भारत की डीलरशिप पर पहुंचने लगी है और इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होने वाली है। हाल ही में लॉन्च हुई यह MPV भारत की सबसे किफायती 7-सीटर कार मानी जाती है।

Renault Triber Facelift कीमत

रेनॉल्ट ने Triber Facelift को 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। भारत में पिछले 6 सालों में यह इसका पहला बड़ा अपडेट है। नई ट्राइबर फेसलिफ्ट अब अपने आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स की वजह से और भी बेहतर बन गई है।

Renault Triber Facelift पावरट्रेन

नई ट्राइबर फेसलिफ्ट में पहले जैसा ही 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें CNG वेरिएंट का विकल्प भी दिया गया है।

एक्सटीरियर डिजाइन

डिज़ाइन के मामले में, इसमें नया फ्रंट लुक, LED DRLs के साथ नए हेडलाइट्स, नया ग्रिल और बंपर डिज़ाइन दिया गया है। इंटीरियर में ब्लैक और ग्रे अपहोल्स्ट्री, नया डैशबोर्ड, और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है।

फीचर्स:

कलर और ड्यूल-टोन ऑप्शन

Renault Triber Facelift में कुल 6 मोनोटोन रंग मिलते हैं, लेकिन ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन (सफेद, ग्रे या ऑरेंज के साथ ब्लैक रूफ) केवल Emotion वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसके लिए ₹23,000 अतिरिक्त खर्च करने होंगे। बेस वेरिएंट Authentic में केवल Ice Cool White, Stealth Black और Moonlight Silver जैसे सीमित रंग ही मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette F77 को मिला नया Gen3 फर्मवेयर अपडेट, परफॉर्मेंस में सुधार

Exit mobile version