Site icon Motor Mative

अब और भी दमदार अंदाज में लॉन्च हुआ रॉयल एनफील्ड Meteor 350 का नया स्पेशल एडिशन

Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange Special Edition Front View

रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 सनडाउनर ऑरेंज स्पेशल एडिशन

रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 Sundowner Orange स्पेशल एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन और बुकिंग डिटेल्स।

रॉयल एनफील्ड ने अपनी मशहूर क्रूजर बाइक Meteor 350 का एक नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया है, जिसे ‘Sundowner Orange Edition’ नाम दिया गया है। इसकी कीमत 2.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो कि स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹27,649 ज्यादा है। यह बाइक गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में पेश की गई है और इसकी बुकिंग 22 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

इस नए एडिशन का सबसे बड़ा बदलाव इसका सनडाउनर ऑरेंज (Sundowner Orange) कलर है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसमें कंपनी ने पहले से ही टूरिंग के लिए फिट एक्सेसरीज दी हैं जैसे आरामदायक सीट, फ्लाईस्क्रीन, पैसेंजर के लिए बैकरेस्ट और ट्रिपर नेविगेशन पॉड। इसके अलावा बाइक में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, एलईडी हेडलाइट, एडजस्टेबल लीवर्स और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।

Meteor 350 Sundowner Orange स्पेशल एडिशन कलर ऑप्शन

Meteor 350 के स्टैंडर्ड मॉडल में पहले से कई कलर ऑप्शन मिलते हैं जैसे फायरबॉल ऑरेंज, फायरबॉल ग्रे, स्टेलर मैट ग्रे, स्टेलर मरीन ब्लू, ऑरोरा रेट्रो ग्रीन, ऑरोरा रेड और सुपरनोवा ब्लैक। लेकिन यह नया कलर बाइक को और भी प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता है। साथ ही, इसका डिज़ाइन ऐसा तैयार किया गया है कि यह खासकर लंबी यात्राओं यानी टूरिंग के लिए ज्यादा बेहतर महसूस होती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में पहले जैसा ही 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 hp पावर और 27 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और इसके सस्पेंशन, चेसिस और ब्रेकिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि यह सेटअप पहले से ही अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.37 लाख

कुल मिलाकर, Meteor 350 Sundowner Orange Edition उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लंबी यात्राएं पसंद करते हैं और एक स्टाइलिश व कम्फर्टेबल क्रूजर बाइक चाहते हैं। इसका नया कलर और टूरिंग फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।

Exit mobile version