HomeBlogसंजय दत्त ने खरीदी करोड़ों की Mercedes-Maybach, सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ती...

संजय दत्त ने खरीदी करोड़ों की Mercedes-Maybach, सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में 3.39 करोड़ रुपये की Mercedes-Maybach GLS 600 SUV खरीदी है। इस लग्ज़री कार में 4.0-लीटर V8 इंजन, 27-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और खास डुअल-टोन पेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ से पहले उन्होंने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 4MATIC SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 3.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह जर्मन कंपनी की सबसे लग्ज़री और महंगी SUVs में से एक मानी जाती है।

इन सेलेब्स के पास है यह SUV?

Mercedes-Maybach GLS बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद मानी जाती है। संजय दत्त के अलावा, यह SUV रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, राम चरण और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स के पास भी है।

शानदार डुअल-टोन पेंट स्कीम

सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों में देखा गया कि संजय दत्त ने अपनी Maybach को ओब्सीडियन ब्लैक और रूबेलाइट रेड कलर कॉम्बिनेशन में खरीदा है। यह खास डुअल-टोन पेंट स्कीम अकेले ही करीब 18.64 लाख रुपये की है। इसके अलावा कंपनी और भी कॉम्बिनेशन ऑफर करती है, जैसे – ओब्सीडियन ब्लैक और कालाहारी गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक के साथ हाई-टेक सिल्वर, और भी बहुत कुछ।

इंटीरियर और फीचर्स

Mercedes-Maybach GLS 600 का केबिन पूरी तरह से लग्ज़री और आरामदायक बनाया गया है। इसमें बैठने वाले यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। पीछे की सीटें झुकने वाली दी गई हैं, जिससे लंबे सफर में भी आराम मिलता है। इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो पूरे केबिन को खुला और रोशन माहौल देता है। गाड़ी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिसके जरिए म्यूज़िक और दूसरे फीचर्स आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं। इसके अलावा 27 स्पीकर्स वाला दमदार म्यूज़िक सिस्टम सफर को और भी मज़ेदार बनाता है। खास बात यह है कि इसमें 64 अलग-अलग रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है, जो केबिन के माहौल को और आकर्षक बना देती है।

मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 स्पेसिफिकेशंस >

इंजन और परफॉर्मेंस

Mercedes-Maybach GLS 600 4MATIC के नए 2025 मॉडल में कई बड़े अपडेट किए गए हैं। इसमें नया ग्रिल डिज़ाइन, मोनॉब्लॉक व्हील्स और और भी लग्ज़री टच दिए गए हैं। इस SUV में 4.0-लीटर V8 ट्विन-टर्बो इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। यह इंजन कुल 557 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है और हाइब्रिड सिस्टम से अतिरिक्त 22 हॉर्सपावर जुड़ जाते हैं। इसी तरह टॉर्क 730Nm का है और हाइब्रिड सिस्टम से इसमें 250Nm और जुड़ जाता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव कराता है। अपनी भारी बॉडी के बावजूद यह लग्ज़री SUV सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी e-Vitara का गुजरात में प्रोडक्शन शुरू, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img