Site icon Motor Mative

स्कोडा Octavia RS की बुकिंग फिर शुरू, भारत आएंगी सिर्फ 50 नई यूनिट

Skoda Octavia RS with 261 BHP turbo petrol engine as bookings reopen in India

स्कोडा ऑक्टेविया आरएस

भारत में परफॉर्मेंस कार खरीदने वालों के लिए स्कोडा ने एक बार फिर बड़ा मौका दिया है। कंपनी ने स्कोडा ऑक्टेविया आरएस (Skoda Octavia RS) की बुकिंग दोबारा शुरू कर दी है, लेकिन दूसरी खेप में सिर्फ 50 यूनिट ही भारत आएंगी।

Octavia RS Sporty Exterior Design

इसका डिजाइन सामान्य ऑक्टेविया से ज्यादा आक्रामक और स्पोर्टी नजर आता है। इसके एक्सटीरियर में परफॉर्मेंस कार वाला अलग विजुअल कैरेक्टर देखने को मिलता है। ग्राहक इसे वेलवेट रेड, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक, कैंडी व्हाइट और मम्बा ग्रीन जैसे पांच रंगों में खरीद सकते हैं। इनमें मम्बा ग्रीन और रेस ब्लू जैसे विकल्प कार के स्पोर्टी अंदाज को और ज्यादा उभारते हैं।

कार के केबिन में स्पोर्टी और प्रीमियम अनुभव देने पर ध्यान दिया गया है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं। इसके अलावा, Octavia RS में 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे स्मार्टफोन को आसानी से जोड़ा जा सकता है।

Powerful 2.0L Turbo Engine

ऑक्टेविया RS में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 261 BHP की अधिकतम पावर और 370 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह सेटअप कार को तेज एक्सीलरेशन के साथ स्मूद और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार, यह केवल 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा बताई गई है।

Advanced Features

कार में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है। इससे ड्राइवर को जरूरी जानकारी आसानी से देखने में मदद मिलती है। वहीं, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के जरिए अलग-अलग यात्रियों के लिए बेहतर केबिन आराम मिलता है। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों में कार चलाने को आसान बना सकता है।

यह भी पढ़ें- 2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, बुकिंग शुरू

इसमें ADAS समेत कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स ड्राइवर को विभिन्न परिस्थितियों में अतिरिक्त सहायता देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, यह सिर्फ तेज रफ्तार वाली कार नहीं है। कंपनी ने इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स को भी शामिल किया है।

Skoda Octavia RS Price

स्कोडा ने ऑक्टेविया को पिछले साल भारत में 49.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। पहली खेप में 100 यूनिट शामिल थीं और सभी कारें कुछ दिनों में बिक गई थीं। अब दूसरी खेप में केवल 50 यूनिट भारत लाई जाएंगी। ऐसे में सीमित संख्या के कारण ऑक्टेविया RS की बुकिंग फिर तेजी से भर सकती है।

यह भी पढ़ें- New Skoda Superb भारत में पेश, 2.0-लीटर इंजन से होगी लैस

नई खेप की कारों की डिलीवरी फेस्टिव सीजन के दौरान शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से यहां सटीक डिलीवरी तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। जो ग्राहक एक स्पोर्टी और तेज परफॉर्मेंस वाली सेडान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह नया मौका हो सकता है। सीमित 50 यूनिट होने के कारण इच्छुक खरीदारों को जल्द निर्णय लेना पड़ सकता है।

Exit mobile version