Skoda Slavia Price Hike: स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्लाविया सेडान के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस अपडेट में कीमत अधिकतम 19,000 रुपये तक बढ़ी है और अब इसकी कीमत 18.29 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Skoda Slavia Price Hike 2026
स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने स्लाविया (Slavia) की कीमतों में बदलाव किया है। यह बढ़ोतरी मॉडल के सभी वेरिएंट्स पर लागू नहीं हुई है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 10,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी स्पोर्टलाइन 1.0 MT और स्पोर्टलाइन 1.0 AT वेरिएंट में हुई है। दोनों की कीमत में 19,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद प्रेस्टीज 1.0 MT की कीमत 15,000 रुपये बढ़ी है।
वहीं, सिग्नेचर 1.0 MT, सिग्नेचर 1.0 AT, मोंटे कार्लो 1.0 AT और मोंटे कार्लो 1.5 DCT की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमतों में बदलाव के बाद स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत अब 10 लाख रुपये से 18.29 लाख रुपये के बीच है।
Slavia Facelift Update
खास बात यह है कि स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। हालांकि, इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतों का ऐलान अभी बाकी है। ऐसे में मौजूदा स्लाविया की कीमत में यह बदलाव सामने आया है। फेसलिफ्ट मॉडल में कई डिजाइन और फीचर अपडेट किए गए हैं। इसमें नए बंपर, नई हेडलाइट्स, नई एलईडी टेललाइट्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
इसके अलावा, कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन यूनिट और 10.1-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। आगे की सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन फंक्शन भी मिलता है। पीछे की सीटों में मसाज फंक्शन भी दिया गया है। फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन को ही बरकरार रखा गया है। इसकी नई कीमतों की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।