Motor Mative

Skoda Slavia vs Honda City: कौन है बेहतर सेडान?

Skoda Slavia और Honda City – मिड साइज सेडान सेगमेंट की टक्कर।

भारतीय बाजार में 25 साल पूरे होने पर स्कोडा ने हाल ही में अपनी लग्जरी सेडान skoda slavia के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया है।

भारतीय मिड-साइज़ सेडान सेगमेंट में Honda City लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है, वहीं Skoda Slavia ने लॉन्च के बाद से इस सेगमेंट में नई ऊर्जा भर दी है। अगर आप इनमें से किसी एक कार को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इन दोनों सेडान के फीचर्स, परफॉर्मेंस और वैल्यू-फॉर-मनी के बारे में विस्तार से।

डिज़ाइन और लुक्स

डिज़ाइन के मामले में Honda City एक क्लासिक और एलीगेंट लुक देती है, जिसमें LED हेडलाइट्स, क्रोम ग्रिल और स्मूद बॉडी लाइनें शामिल हैं। दूसरी ओर, Skoda Slavia का डिजाइन मॉडर्न और स्पोर्टी है, जिसमें क्रिस्टल-कट LED हेडलैम्प्स, शार्प कैरेक्टर लाइन्स और फास्टबैक स्टाइल का टच मिलता है।

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो होंडा सिटी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और VX व ZX वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, स्कोडा स्लाविया में 10-इंच टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ एक ज्यादा प्रीमियम अहसास देती है।

skoda slavia limited edition >

इंजन और परफॉर्मेंस

मॉडलइंजन ऑप्शनपावरगियरबॉक्स
Honda City1.5L पेट्रोल, 1.5L हाइब्रिड121 PS (पेट्रोल), 126 PS (हाइब्रिड)6-स्पीड मैनुअल / CVT
Skoda Slavia1.0L TSI, 1.5L TSI टर्बो115 PS (1.0L), 150 PS (1.5L)6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT / 7-स्पीड DSG

Skoda Slavia vs Honda City: माइलेज

माइलेज के मामले में Honda City पेट्रोल लगभग 17.8 kmpl और हाइब्रिड वेरिएंट लगभग 27.1 kmpl देती है। Skoda Slavia का 1.0L इंजन लगभग 19.4 kmpl और 1.5L TSI इंजन करीब 18.7 kmpl माइलेज देता है।

Skoda Slavia vs Honda City: सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स में दोनों कारें 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESC, हिल-होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स देती हैं। स्कोडा स्लाविया को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जबकि होंडा सिटी भी मजबूत सेफ्टी स्ट्रक्चर के लिए मशहूर है।

कीमत (एक्स-शोरूम)

कीमत की बात करें तो होंडा सिटी की कीमत ₹12.08 लाख से ₹16.35 लाख के बीच है, जबकि होंडा सिटी हाइब्रिड ₹19.20 लाख में आती है। वहीं, स्कोडा स्लाविया की कीमत ₹11.63 लाख से ₹18.68 लाख के बीच है (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)।

अगर आप हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ज्यादा माइलेज और ब्रांड ट्रस्ट चाहते हैं तो होंडा सिटी हाइब्रिड एक शानदार विकल्प है। वहीं, अगर आप ज्यादा पावर, प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग चाहते हैं तो स्कोडा स्लाविया आपके लिए बेहतर साबित होगी।

यह भी पढ़ें- स्कोडा ने लॉन्च किए कुशाक, स्लाविया और काइलैक के Monte Carlo लिमिटेड एडिशन

Exit mobile version