Motor Mative

वैगनआर जैसी दिखने वाली Suzuki e-Sky EV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, 2027 में हो सकती है लॉन्च

Suzuki e-Sky EV: कंपनी की नई छोटी इलेक्ट्रिक कार e-Sky को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह 270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी और लॉन्च होने के बाद अपनी श्रेणी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो सकती है। पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में Vision e-Sky कॉन्सेप्ट पेश किया गया था। अब इसका प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है।

Suzuki e-Sky EV spotted testing

Suzuki e-Sky EV Design

सुजुकी e-Sky EV का डिजाइन कॉम्पैक्ट और बॉक्सी रखा गया है। इसका टॉल-बॉय स्टाइल काफी हद तक वैगनआर (WagonR) की याद दिलाता है। हालांकि टेस्ट कार पूरी तरह कैमोफ्लाज में थी, फिर भी इसके कई डिजाइन एलिमेंट साफ दिखाई दिए। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, सीधा फ्रंट फेसिया और स्लैटेड फ्रंट बंपर दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्टी अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और बड़े व्हील आर्च इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

इस कार को खासतौर पर रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ऑफिस आने-जाने, खरीदारी और वीकेंड ट्रिप जैसे उपयोग इसके मुख्य उद्देश्य बताए गए हैं। कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 3,395 मिमी थी। यदि प्रोडक्शन मॉडल भी इसी आकार में आता है, तो यह यूरोप की सबसे कॉम्पैक्ट A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कारों में शामिल होगी।

यह भी पढ़ें- होंडा CB500 भारत में हुई अनवील, 501cc इंजन के साथ हाई-टेक फीचर्स

कार का पिछला हिस्सा भी आकर्षक नजर आता है। इसमें C-शेप पिक्सेल स्टाइल एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही दिखाई देती हैं। इसके अलावा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, बड़ा रियर विंडस्क्रीन, रियर वाइपर और फ्लैट बंपर इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। कम रियर ओवरहैंग इसकी कॉम्पैक्ट बनावट को और बेहतर बनाता है।

Battery & Range

कंपनी ने अभी तक बैटरी और मोटर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि e-Sky EV एक बार चार्ज करने पर 270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग 25 से 30 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। वहीं फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। यह सेटअप शहर के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

Interior & Features

कॉन्सेप्ट मॉडल का केबिन पारंपरिक जापानी डिजाइन और आधुनिक तकनीक का शानदार मिश्रण दिखाता है। मल्टी-कलर इंटीरियर और एम्बिएंट लाइटिंग इसे प्रीमियम एहसास देते हैं।इसके अलावा ड्यूल स्क्रीन सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिले थे। उम्मीद है कि इनमें से कई फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में भी शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हुंडई i20 ने भारत में 15 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया, 17 साल से बनी ग्राहकों की पसंद

फिलहाल यूरोप में इसका लेफ्ट-हैंड ड्राइव मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी पहले यूरोपीय बाजार में इसे उतारने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Suzuki e-Sky EV को 2027 में यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी इसका संशोधित संस्करण भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी पेश कर सकती है।

Exit mobile version