Tata Motors Sales September 2025: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, ईवी और सीएनजी कारों में भारी बढ़ोतरी के साथ महिंद्रा और हुंडई को पीछे छोड़ते हुए भारत में दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी बनी।
टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की। कंपनी ने कुल 60,097 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) भी शामिल हैं। यह पिछले साल सितंबर 2024 की तुलना में 47.4% की वृद्धि है, जब 41,313 यूनिट्स बिकी थीं।
Tata Motors Sales September 2025: घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री में जबरदस्त वृद्धि
कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 59,667 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 45.3% की बढ़ोतरी है। वहीं, एक्सपोर्ट में भी 1,240 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 250 यूनिट्स की तुलना में 396% की बढ़ोतरी है।
Tata Motors Sales September 2025: EV और CNG कारों का शानदार प्रदर्शन
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों ने इस महीने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। ईवी की बिक्री 9,191 यूनिट्स तक पहुंची, जो पिछले साल की तुलना में 96.4% की वृद्धि है। CNG कारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 17,800 यूनिट्स से अधिक की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही की तुलना में 105% से ज्यादा है।
नेक्सन, हैरियर और सफारी की सबसे बड़ी मासिक बिक्री
टाटा नेक्सन ने 22,500 यूनिट्स के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की। इसी तरह हैरियर और सफारी की बिक्री में भी रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं, वाहन (Vahan) डेटा के अनुसार, टाटा मोटर्स भारत में दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। कंपनी ने 40,594 यूनिट्स बेचीं, जिससे महिंद्रा (37,015 यूनिट्स) और हुंडई (35,443 यूनिट्स) को पीछे छोड़ दिया।
Tata Motors के MD की प्रतिक्रिया
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, “जीएसटी 2.0 और फेस्टिव सीजन की वजह से सितंबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल्स की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी गई। यह वृद्धि आने वाले महीनों के लिए सकारात्मक संकेत देती है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ईवी और सीएनजी पोर्टफोलियो ने शानदार प्रदर्शन किया। ईवी बिक्री में सालाना 96% की वृद्धि और सीएनजी में 105% की बढ़ोतरी एक नई मिसाल कायम करती है।”
यह भी पढ़ें- Hyundai ने सितंबर 2025 में बनाया इतिहास, Creta ने दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री