Tata Nexon EV अब लेवल-2 ADAS और एक नए डार्क एडिशन के साथ लाइनअप में शामिल हो गई है।
टाटा मोटर्स ने Nexon EV रेंज में नया ADAS वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹17.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए मॉडल में एडास सेफ्टी तकनीक दी गई है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा सुरक्षित और प्रीमियम बन गई है। कंपनी ने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। इसके साथ ही टाटा ने नेक्सॉन ईवी डार्क एडिशन भी पेश किया है, जो गाड़ी की स्टाइल और खास पहचान को और बढ़ाता है।
Tata Nexon EV: ADAS फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Nexon.ev ADAS तकनीक के साथ कई एडवांस्ड सुरक्षा सुविधाएँ लेकर आई है। इसमें ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन दिया गया है, जो सड़क पर लगे साइन बोर्ड को पहचानने में मदद करता है। लेन सेंटरिंग सिस्टम और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसी सुविधाएँ गाड़ी को लेन से बाहर जाने पर चेतावनी देती हैं और उसे सही दिशा में बनाए रखती हैं। लेन कीप असिस्ट भी गाड़ी को लेन के भीतर चलाने में सहायक होता है।
इसके अलावा, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग पैदल यात्री, साइकिल या अन्य वाहनों से टक्कर की संभावना होने पर ड्राइवर को सतर्क करता है, जबकि ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम अपने आप ब्रेक लगाकर दुर्घटना से बचाता है। साथ ही, हाई बीम असिस्ट फीचर सामने से आ रही गाड़ी के हिसाब से हेडलाइट की रोशनी को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर देता है। इन सभी सुविधाओं की वजह से Nexon.ev और भी ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन गई है।
Tata Nexon EV: डार्क एडिशन
टाटा नेक्सॉन ईवी 45 डार्क एडिशन को खासतौर पर एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने के लिए तैयार किया गया है। इसके एक्सटीरियर में डार्क ट्रीटमेंट और ऑल-ब्लैक थीम मिलती है, जबकि केबिन में ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं। इसमें 350 से 370 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलती है और यह सिर्फ 40 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 150 किमी की दूरी तय करने लायक बैटरी चार्ज हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield क्लासिक 350, हंटर और अन्य बाइक्स हुईं सस्ती, GST 2.0 से मिलेगा 22,000 तक का फायदा
फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरामिक सनरूफ, व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) चार्जिंग जैसी आधुनिक तकनीकें मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें 31.24 सेमी का हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। चूंकि यह वेरिएंट नेक्सॉन ईवी 45 पर आधारित है, इसलिए इसमें 45 kWh की बैटरी लगी है जो 106 kW (142 hp) की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
नई एडिशन की कीमतें:
| वेरिएंट्स | एक्स-शोरूम कीमत (₹) |
| Empowered +A 45 (ADAS) | ₹17.29 लाख |
| Empowered +A 45 डार्क एडिशन | ₹17.49 लाख |
| Empowered +A 45 रेड डार्क एडिशन | ₹17.49 लाख |
यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी XL6 नए फीचर्स के साथ हुई अपडेट, जानें डिटेल्स और कीमत

