Nexon Red Dark Edition: टाटा मोटर्स ने नेक्सन को लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ अपडेट किया है और साथ ही लॉन्च की है नई रेड डार्क एडिशन।
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को अब और भी सुरक्षित और हाई-टेक बना दिया है। कंपनी ने इसमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिससे ड्राइविंग अब पहले से ज्यादा आसान और सेफ हो गई है। नेक्सन भारतीय बाजार में सेफ्टी का दूसरा नाम बन चुकी है, यह देश की पहली कार है जिसने GNCAP और BNCAP दोनों से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

Nexon Red Dark Edition: क्या-क्या हैं ADAS फीचर्स
नई टाटा नेक्सन में अब कई ऐसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं। इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) फीचर है, जो अगर सामने कोई रुकावट आती है तो अपने आप ब्रेक लगा देता है ताकि टक्कर से बचा जा सके। फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग सिस्टम ड्राइवर को पहले ही अलर्ट कर देता है अगर गाड़ी किसी चीज़ के बहुत करीब जा रही हो। वहीं लेन कीप असिस्ट यह सुनिश्चित करता है कि गाड़ी अपनी लेन से बाहर न जाए, जिससे हाईवे ड्राइविंग और आसान हो जाती है।
यह भी पढ़ें- भारत आ रही है Renault की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Kwid, जानें फीचर्स और रेंज
इसके अलावा ट्रैफिक साइन रिकग्निशन फीचर सड़क पर लगे ट्रैफिक साइन को पहचानकर उन्हें डिस्प्ले पर दिखाता है। इन सभी स्मार्ट फीचर्स की वजह से नेक्सन अब अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस और सुरक्षित SUV मानी जा रही है। बता दें, टाटा नेक्सन ने हाल ही में सितंबर महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए टाटा मोटर्स ने खास रेड डार्क एडिशन (Red Dark Edition) पेश किया है।
Tata Nexon Red Dark Edition: स्टाइल और लग्जरी का नया कॉम्बो
टाटा नेक्सन का नया रेड डार्क एडिशन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी लुक के साथ आया है। इसमें रेड और डार्क थीम वाला इंटीरियर दिया गया है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। गाड़ी में वेंटिलेटेड रेड लेदर सीट्स दी गई हैं, जो गर्म मौसम में भी आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देती हैं। इसके साथ रीयर सनशेड लंबे सफर में पीछे बैठे यात्रियों को राहत देता है। Nexon में अब 26.03 सेमी का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव कराता है। इसके अलावा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे कई फंक्शन आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं। यह नया एडिशन पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी (CNG) तीनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे हर तरह के ग्राहकों के लिए उपयुक्त विकल्प मिल जाता है।
कीमतें और वेरिएंट्स
| वेरिएंट्स | कीमत (₹ लाख) |
| पेट्रोल मैनुअल | ₹12.44 |
| पेट्रोल डीसीए (ADAS) | ₹13.81 |
| डीजल मैनुअल | ₹13.52 |
| डीजल (AMT) | ₹14.15 |
| सीएनजी (CNG) मैनुअल | ₹13.36 |
| नेक्सन फियरलेस+ PS DCA ADAS | ₹13.53 |
यह भी पढ़ें- ADAS फीचर से लैस भारत में उपलब्ध टू-व्हीलर्स; देती हैं कार जैसी सेफ्टी

