नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट स्मार्ट (Tata Punch EV Facelift Smart) बेस वेरिएंट की कीमत, फीचर्स, बैटरी, रेंज और सेफ्टी डिटेल जानिए। बजट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ा अपडेट।
भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में नई Tata Punch EV Facelift को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इसके एंट्री-लेवल यानी Smart बेस वेरिएंट की पूरी जानकारी सामने ला दी है, जो किफायती कीमत में शानदार फीचर्स के साथ आती है। Punch EV पहले से ही भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही है और नया फेसलिफ्ट मॉडल इसे और ज्यादा एडवांस बनाता है।

Tata Punch EV Facelift Smart वेरिएंट की कीमत
नई Tata Punch EV Facelift Smart वेरिएंट को भारतीय बाजार में किफायती इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹6.49 लाख (BaaS स्कीम) रखी गई है, जबकि बैटरी के साथ पूरी तरह खरीदने पर इसकी कीमत करीब ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अपनी आकर्षक कीमत के कारण यह इलेक्ट्रिक SUV भारत की सबसे अफॉर्डेबल EVs में से एक बनकर सामने आई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
Punch EV Facelift Base Variant कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो Tata Punch EV Facelift के Smart बेस वेरिएंट को कुल चार रंगों, सुपरनोवा कॉपर, प्योर ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट और बंगाल रूज में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कैरेमल, एम्पावर्ड ऑक्साइड और फियरलेस येलो जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन केवल इसके हाई वेरिएंट्स में ही दिए गए हैं, जिससे बेस मॉडल में विकल्प थोड़े सीमित रहते हैं।
बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स
फीचर्स के मामले में एंट्री-लेवल वेरिएंट होने के बावजूद कंपनी ने इसमें कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की हैं। Tata Punch EV Smart में नया टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल, सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट पावर विंडो, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, एलईडी डीआरएल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 15-इंच स्टील व्हील्स विद कवर जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक SUV बनाती हैं।
Tata Punch EV Facelift smart सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी Tata Motors ने कोई समझौता नहीं किया है। बेस वेरिएंट में ही 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, i-TPMS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, हाई बीम अलर्ट और हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
बैटरी, पावर और ड्राइविंग रेंज
पावरट्रेन की बात करें तो 2026 Tata Punch EV Smart वेरिएंट केवल 30kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जिसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह सेटअप 87bhp की पावर और 154Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 355 किलोमीटर की क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है, जो शहर के रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी पर्याप्त मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- भारत में फिर लौटी Jeep Wrangler Willys 41, सिर्फ 41 यूनिट्स में मिलेगी ये खास SUV
नई Tata Punch EV Facelift को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का विस्तृत ड्राइव रिव्यू 28 फरवरी सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। कुल मिलाकर, Tata Punch EV Facelift Smart वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है जो कम बजट में सुरक्षित, फीचर-लोडेड और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी, मजबूत सेफ्टी पैकेज और अच्छी रेंज के साथ यह मॉडल अपने सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धी बनकर उभरी है।

