HomeBlogटाटा पंच फेसलिफ्ट नए कलर ऑप्शन के साथ कल होगी लॉन्च

टाटा पंच फेसलिफ्ट नए कलर ऑप्शन के साथ कल होगी लॉन्च

टाटा ने कंफर्म किया है कि पंच फेसलिफ्ट कुल 6 वेरिएंट्स में आएगी। स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और टॉप-स्पेक अकम्प्लिश्ड+ एस।

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर SUV टाटा पंच फेसलिफ्ट को भारत में 13 जनवरी 2026 यानी कल आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने धीरे-धीरे इसके डिजाइन, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। अब तो फेसलिफ्टेड मॉडल डीलरशिप पर भी पहुंचना शुरू हो गया है, जहां इसका सीएनजी वर्जन भी देखा गया है। इससे साफ है कि लॉन्च से पहले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या-क्या नया मिलने वाला है।

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट: एक्सटीरियर डिजाइन

डिजाइन के मामले में टाटा पंच फेसलिफ्ट का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नए स्टाइल की लाइटिंग, पियानो ब्लैक फिनिश, नया लोअर ग्रिल और अपडेटेड स्किड प्लेट देखने को मिलती है। इसका डिजाइन अब टाटा नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी बड़ी SUVs से प्रेरित नजर आता है। पीछे की तरफ नए टेललैंप्स और बदला हुआ बंपर इसे पहले से ज्यादा मजबूत और प्रीमियम लुक देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

इसमें केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर रोशनी वाला टाटा लोगो मिलता है। इसके अलावा टॉगल टाइप स्विच, नए डिजाइन के एसी वेंट्स और 7-इंच टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो बेहतर ग्राफिक्स और जानकारी दिखाता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें अब 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।

नए कलर ऑप्शन

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में कंपनी ने कलर ऑप्शन को और ज्यादा आकर्षक बना दिया है। अब यह SUV कई नए और फ्रेश रंगों में उपलब्ध होगी, जिनमें सियानटाफिक ब्लू, कैरेमल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। ये नए रंग कार को पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं। हाल ही में डीलरशिप पर कूर्ग क्लाउड्स सिल्वरकलर में इस एसयूवी की एक यूनिट देखी गई है, जो इसके नए डिजाइन के साथ काफी शानदार और प्रीमियम नजर आती है।

यह भी पढ़ें- हीरो की टू-व्हीलर्स में आएंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स, राइड होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित

टाटा ने कंफर्म किया है कि पंच फेसलिफ्ट कुल 6 वेरिएंट्स में आएगी। स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और टॉप-स्पेक अकम्प्लिश्ड+ एस। इस वेरिएंट रेंज के चलते अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहक अपने लिए सही मॉडल चुन सकेंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा इंजन विकल्प मिलने वाले हैं। इसमें कंपनी का 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल किया जाएगा, जो पहले से टाटा के कुछ अन्य मॉडल्स में इस्तेमाल हो चुका है। इसके साथ ही मौजूदा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा। टर्बो पेट्रोल इंजन के आने से पंच फेसलिफ्ट की ड्राइविंग पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मूद होने की उम्मीद है, जिससे यह SUV युवाओं और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करेगी।

यह भी पढ़ें- अगले 2 महीनों में भारत में लॉन्च होंगी ये 4 नई दमदार SUV, फीचर्स और इंजन में होंगी सबसे आगे

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img