Motor Mative

Tata Punch Facelift का खुलासा: 6 वेरिएंट्स, सनरूफ और नए फीचर्स के साथ 13 जनवरी को लॉन्च

टाटा पंच फेसलिफ्ट

Tata Punch Facelift 13 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी। जानिए इसके स्मार्ट से अकम्प्लिश्ड प्लस एस वेरिएंट्स, नए फीचर्स, इंजन और अन्य खास डिटेल्स।

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 13 जनवरी को अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इसके फीचर्स और वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है। ताज़ा अपडेट में पंच फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट्स और उनके फीचर्स कन्फर्म कर दिए गए हैं। नई टाटा पंच फेसलिफ्ट को कुल 6 ट्रिम लेवल्स में पेश किया जाएगा, स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस एस। जानिए, किस वेरिएंट में क्या मिलेगा।

Tata Punch Facelift: वेरिएंट-वाइज फीचर्स

Tata Punch Smart वेरिएंट के फीचर्स

टाटा पंच का स्मार्ट वेरिएंट बेस मॉडल होने के बावजूद सेफ्टी और जरूरी फीचर्स से लैस है।

Tata Punch Pure वेरिएंट में क्या मिलेगा?

प्योर वेरिएंट को कंफर्ट-फोकस्ड ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Tata Punch Pure Plus वेरिएंट के एडवांस फीचर्स

प्योर प्लस वेरिएंट में टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग कंफर्ट को और बेहतर किया गया है।

Tata Punch Adventure वेरिएंट: सेफ्टी + टेक

एडवेंचर वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

Tata Punch Accomplished वेरिएंट की खासियत

अकम्प्लिश्ड (Accomplished) वेरिएंट में टाटा पंच को एक प्रीमियम माइक्रो SUV का लुक मिलता है।

Tata Punch Accomplished Plus S (टॉप मॉडल)

यह टाटा पंच फेसलिफ्ट का सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड वेरिएंट है।

इंजन और पावरट्रेन डिटेल्स

नई Tata Punch Facelift में मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जारी रहेगा। इसके साथ ही टाटा मोटर्स पहली बार इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, अभी इसके पावर और टॉर्क फिगर्स का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। टाटा पंच फेसलिफ्ट को 13 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए फीचर्स, ज्यादा सेफ्टी और अपडेटेड डिजाइन के साथ यह माइक्रो SUV सेगमेंट में मारुति इग्निस और हुंडई एक्सटर जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें- नई Renault Duster की एंट्री करीब, लॉन्च से पहले पूरी की 10 लाख km की टेस्ट ड्राइव

Exit mobile version