Motormative

मैट-ब्लैक फिनिश के साथ डीलरशिप पर आ गया, टाटा सफारी और हैरियर का Stealth Edition

टाटा सफारी और हैरियर का स्टील्थ एडिशन

ब्रांड के 27 साल पूरी होने पर हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी पापुलर एसयूवी सफारी और हैरियर के स्टील्थ एडिशन (Stealth Edition) को लॉन्च किया था। जिसे बिक्री के लिए डीलरशिप पर लाया जा रहा है। लिमिटेड एडिशन में पेश इन दोनों एसयूवी के सिर्फ 2,700 युनिट्स ही उपलब्ध हैं। रेगुलर मॉडल की तुलना में टाटा सफारी और हैरियर का लुक काफी एग्रेसिव है, कंपनी ने इसे मैट ब्लैक फिनिश एक्सटीयिर और स्टील्थ ब्लैक इंटीयिर थीम के साथ पेश किया है। इसी के साथ इन दोनों एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं, पूरी डिटेल्स।

Tata Harrier Stealth Edition

यह भी पढ़ें- पट्रोल इंजन के साथ सड़कों पर अपना जलवा बिखेरने आ रही नई टाटा सफारी, जुलाई 2025 में होगी लॉन्च

Tata Safari and Tata Harrier Stealth Edition

Exterior Design

सफारी और हैरियर के स्टील्थ एडिशन में कंपनी ने एक्सक्लूसिव मैट ब्लैक कलर में शार्प और स्टील्थ डिजाइन दिया है। दोनों ही एसयूवी में ब्लैक ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील और ORVMs के अलावा अन्य ब्लैक-आउट एलिमेंट्स को शामिल किया गया है। जिससे इसका लुक और भी आकर्षक दिखता है। हैरियर और सफारी स्टील्थ एडिशन, पापुलर लैंड रोवर D8 प्लेटफॉर्म से लिए गए मजबूत OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

Interior and Features

स्टील्थ एडिशन टाटा हैरियर और सफारी में ऑल-ब्लैक स्कीम के साथ इंटीरियर को पेश किया गया है। दोनों ही एसयवूी का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती हैं। इसके अलावा ब्लैक अपहोल्स्ट्री और केबिन में कई ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट को भी शामिल किया गया है।

इसके फीचर्स की बात करें तो 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले स्पॉट हुई टाटा हैरियर ईवी, 500Km से अधिक की लंबी रेंज; ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस

Tata Safari Stealth Edition Price

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
स्टील्थ एडिशन MT 25.29 लाख रुपये
स्टील्थ एडिशन AT 27.34 लाख रुपये
स्टील्थ एडिशन AT 6-seater 26.44 लाख रुपये

Tata Harrier Stealth Edition Price

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
स्टील्थ एडिशन MT 25.09 लाख रुपये
स्टील्थ एडिशन AT 26.24 लाख रुपये

Powertrain

कंपनी ने सफारी और हैरियर स्टील्थ एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- अपने आकर्षक लुक से आपका दिल छू लेंगी, Black Edition वाली ये 5 SUV, शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये

Exit mobile version