टाटा मोटर्स ने अपनी आने वाली एसयूवी टाटा सिएरा की नई तस्वीरें जारी की हैं। इन ताजा इमेज में एसयूवी का डिजाइन, फीचर्स और इंटीरियर के कई नए डिटेल्स सामने आए हैं।
टाटा मोटर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) की नई तस्वीरें साझा की हैं। कंपनी ने इससे पहले कुछ टीज़र जारी किए थे, लेकिन अब नए इमेज में इसका पूरा लुक साफ नजर आ रहा है। सिएरा एसयूवी का लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होने वाला है, और यह टाटा की सबसे प्रीमियम टाटा में से एक होगी।

डिजाइन और एक्सटीरियर
नई टाटा सिएरा अब एक बिल्कुल नए और आधुनिक डिजाइन के साथ वापस आने के लिए तैयार है। पहले यह एसयूवी (SUV) 3-डोर मॉडल के रूप में आती थी, लेकिन अब इसे एक 5-डोर फैमिली एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा ताकि यह परिवारों के लिए और भी सुविधाजनक बन सके। इसके डिजाइन में कई शानदार और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे पैनोरामिक सनरूफ, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, और स्लीक डोर हैंडल्स। हाल ही में जारी किए गए टीजर में इसका रेड कलर फिनिश भी दिखाया गया है, जो एसयूवी को एक दमदार और आकर्षक लुक देता है। इस नए डिजाइन के साथ, Tata Sierra 2025 पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आती है।
इंटीरियर और फीचर्स
टाटा सिएरा का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक के साथ आने वाला है। इसके केबिन में कंपनी ने क्वालिटी और कम्फर्ट दोनों पर खास ध्यान दिया है। एसयूवी के अंदर तीन अलग-अलग डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं, एक ड्राइवर के सामने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में, दूसरा सेंटर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन, और तीसरा फ्रंट पैसेंजर के लिए।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शंस
कंपनी ने अभी तक नई Tata Sierra के इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें दो इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। पहला होगा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो दमदार परफॉर्मेंस देगा, और दूसरा होगा 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन, जो पहले से ही हैरियर और सफारी में इस्तेमाल किया जा चुका है। माना जा रहा है कि नई सिएरा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए जाएंगे, ताकि ड्राइविंग का अनुभव आरामदायक और सुविधाजनक हो सके।
यह भी पढ़ें- Tata Motors का बड़ा ऐलान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट मिलेगी नई Sierra एसयूवी