Tata Sierra Bookings Record: लॉन्च के 24 घंटे के भीतर टाटा सिएरा ने 70,000 से ज्यादा बुकिंग दर्ज की है। जानें क्यों यह SUV गूगल पर ट्रेंड कर रही है।
टाटा मोटर्स की आइकॉनिक SUV टाटा सिएरा (Tata Sierra) ने भारतीय बाजार में शानदार वापसी की है। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग दर्ज होना इस बात का सबूत है कि ग्राहक इस SUV को लेकर कितने उत्साहित हैं। इसके अलावा करीब 1.35 लाख संभावित ग्राहक पहले ही अपनी पसंद का वेरिएंट कॉन्फ़िगर कर चुके हैं और बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में हैं।
Tata Sierra Bookings Record: टाटा की सबसे मजबूत लॉन्च में से एक
टाटा सिएरा की बुकिंग को शुरू हुए अभी सिर्फ एक दिन ही हुआ था, लेकिन इतनी कम समय में जबरदस्त संख्या में बुकिंग मिलना इसे टाटा मोटर्स की हालिया सबसे सफल लॉन्च में शामिल करता है। ग्राहकों का यह भरोसा साफ दिखाता है कि सिएरा को लेकर बाजार में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह SUV, टाटा कर्व से ऊपर पोजिशन की गई है और इसे नवंबर 2025 के आखिर में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था।
कीमत, बुकिंग अमाउंट और डिलीवरी डेट
नई Tata Sierra की कीमत भारतीय बाजार में ₹11.49 लाख से शुरू होकर ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ग्राहक इस SUV को ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर नजदीकी अधिकृत Tata डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी।
वेरिएंट्स की लंबी रेंज
टाटा मोटर्स ने सिएरा को कई वेरिएंट्स में पेश किया है, ताकि अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों को सही विकल्प मिल सके। यह SUV स्मार्ट+, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ जैसे ट्रिम्स में उपलब्ध है। इतनी बड़ी वेरिएंट रेंज सिएरा (Sierra) को अपने सेगमेंट में और भी मजबूत बनाती है।
नई ARGOS प्लेटफॉर्म पर तैयार SUV
नई टाटा सिएरा को कंपनी के आधुनिक ARGOS आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म कई तरह के पावरट्रेन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-लेवल सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है। डिजाइन की बात करें तो सिएरा में पुराने मॉडल की झलक साफ दिखाई देती है, जैसे इसका सीधा और मजबूत स्टांस और बड़ा ग्लास एरिया। वहीं, एलईडी हेडलैंप, फुल-विड्थ लाइट बार और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे पूरी तरह मॉडर्न SUV का लुक देते हैं।

इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra का केबिन इसे अपने सेगमेंट की दूसरी SUVs से अलग बनाता है। इसमें थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है। इसके अलावा SUV में जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ डैश-माउंटेड साउंडबार, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी SUV बनाते हैं।
इंजन ऑप्शन और गियरबॉक्स
नई Tata Sierra में कुल तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल पसंद करने वालों के लिए 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 PS की पावर और 280 Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) जैसे विकल्प मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- जल्द आ रही हैं टाटा सिएरा को टक्कर देने वाली 3 नई मिड-साइज SUVs


