Top 5 best selling bikes: सितंबर 2025 के सेल्स डेटा के मुताबिक, हीरो और बजाज की बाइक्स ने फिर से बिक्री के मामले में बाजार पर कब्जा जमाया।
Top 5 best selling bikes: सितंबर 2025 के आखिर में लागू हुए जीएसटी (GST 2.0) नियमों की वजह से दोपहिया वाहनों की कीमतों में कमी आई। इस बदलाव का सीधा असर बाइक्स की बिक्री पर देखने को मिला। SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने लगभग सभी टॉप बाइक्स की सेल्स में शानदार ग्रोथ देखने को मिली। आइए जानते हैं कौन सी 5 बाइक्स रहीं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलें।

5 best selling bikes in September 2025: हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) पिछले 20 सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। यह बाइक अपने कम खर्चे वाले मेंटेनेंस, शानदार माइलेज और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है। सितंबर 2025 में इसकी 3,62,980 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले महीने की तुलना में 23.35% ज्यादा है। पिछले साल सितंबर 2024 की तुलना में भी इसकी बिक्री में 3.83% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद हीरो ने अपनी बाइक्स के दाम घटाए, जिससे स्प्लेंडर और भी किफायती हो गई और लोगों ने इसे बड़ी संख्या में खरीदा।
होंडा शाइन 125
होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) भारत की सबसे भरोसेमंद 125cc बाइक्स में से एक मानी जाती है। यह बाइक अपनी स्मूद परफॉर्मेंस, आरामदायक राइड और मजबूत बनावट की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई है। सितंबर 2025 में होंडा शाइन की 1,56,613 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले महीने की तुलना में 10.81% ज्यादा हैं। पिछले साल के मुकाबले भी इसकी बिक्री में 2.04% की हल्की बढ़ोतरी देखी गई। फेस्टिव सीजन और जीएसटी 2.0 के कारण कीमतों में आई कमी से उम्मीद है कि अक्टूबर में शाइन की बिक्री और भी तेजी से बढ़ेगी।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन बाइक है जो कम कीमत में अच्छा माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह बाइक हीरो स्प्लेंडर की ही तरह इंजन और प्लेटफॉर्म पर बनी है, इसलिए इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। सितंबर 2025 में इसकी बिक्री में 31.50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पिछले साल की तुलना में इसकी सेल्स 3.70% बढ़ीं। इसका साधारण डिजाइन, कम मेंटेनेंस खर्च और किफायती कीमत इसे खासकर छोटे शहरों और गांवों के लोगों की पहली पसंद बनाते हैं।
बजाज पल्सर 125cc रेंज
पल्सर 125cc (Bajaj Pulsar 125) रेंज में पल्सर 125, पल्सर N125 और पल्सर NS125 जैसे मॉडल शामिल हैं, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह बाइक अपनी स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज की वजह से जानी जाती है। सितंबर 2025 में इसकी बिक्री में 55.65% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले साल की तुलना में 16.73% ज्यादा यूनिट्स बिकीं। जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद बजाज ने अपनी बाइक्स के दाम कम कर दिए हैं, जिससे पल्सर सीरीज और भी किफायती हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने दिवाली तक विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी शुरू किए हैं, जिससे इस रेंज की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
बजाज प्लेटिना रेंज
प्लेटिना (Bajaj Platina) भारत में अपनी शानदार माइलेज और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है। प्लेटिना 100 और प्लेटिना 110 दोनों मॉडल रोज़ाना की सवारी (कम्यूटिंग) के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। सितंबर 2025 में बजाज ने प्लेटिना की 62,260 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले महीने की तुलना में 59.19% ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में भी इसकी बिक्री में 25.08% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तरह बजाज सितंबर महीने की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बाइक साबित हुई, जिसने टीवीएस अपाचे सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया। इसकी कम कीमत, बढ़िया माइलेज और भरोसेमंद इंजन इसे मिडिल-क्लास राइडर्स की पहली पसंद बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले नई Hyundai Venue से हटा पर्दा, बुकिंग शुरू – जानें पूरी डिटेल