September 2025 Car Launches: मारुति, महिंद्रा और सिट्रोएन जैसी बड़ी कंपनियां सितंबर 2025 में अपनी नई कारें लॉन्च करने जा रही हैं।
फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल तेज हो गई है। कार निर्माता कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस महीने यानी सितंबर 2025 में कई मोस्ट-अवेटेड एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 अपकमिंग कारों के बारे में।
September 2025 Car Launches:

मारुति सुजुकी एसकुडो
मारुति सुजुकी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। अभी तक कंपनी ने इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसे मारुति सुजुकी एस्कुडो कहा जा सकता है। यह कार कंपनी की एरिना रेंज में ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा के बीच रखी जाएगी। माना जा रहा है कि यह SUV हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी। इसमें ग्रैंड विटारा से ज्यादा बड़ी सीटें और अंदर ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें 3-रो सीटिंग लेआउट भी दिया जा सकता है, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
सिट्रोएन बेसाल्ट X
सिट्रोएन इंडिया 5 सितंबर को भारतीय बाज़ार में बेसाल्ट एक्स लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है। लॉन्च से पहले, ब्रांड इस कूपे-एसयूवी के नए वर्ज़न का टीज़र जारी कर रहा था। इससे पहले, ब्रांड ने C3X लॉन्च किया था, जो इस हैचबैक का अपग्रेडेड वर्ज़न है। आगामी सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स में C3X की तुलना में ज़्यादा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। ‘बेसाल्ट एक्स’ बैज के अलावा, एसयूवी के अंदर कॉन्ट्रास्ट फ़िनिश भी होगी।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
भारतीय कंपनी महिंद्रा सितंबर में अपनी मशहूर SUV थार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसकी सही लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, नई थार में थार रॉक्स जैसी वर्टिकल ग्रिल दी जाएगी। इसमें 5-डोर वर्जन वाली हेडलाइट्स लगाई जाएंगी, जिनमें C-शेप DRLs और LED प्रोजेक्टर सेटअप होगा। इसके अलावा, नई थार का फ्रंट बंपर, फॉग लैंप और LED इंडिकेटर्स भी थार रॉक्स जैसे ही होंगे।
विनफास्ट VF7 (इलेक्ट्रिक SUV)
विनफास्ट VF7 वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी विनफास्ट की नई SUV है, जिसे भारत में 6 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह SUV दो वेरिएंट में आएगी – 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव)। इसमें 70.8 kWh की बैटरी दी गई है। 2WD वर्जन में यह कार 204hp की पावर देती है, जबकि AWD वर्जन ज्यादा ताकतवर है और इसमें 350hp पावर व 500Nm टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें- टोयोटा ने अगस्त 2025 में रचा इतिहास, 34,236 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री
रेंज की बात करें तो 2WD वर्जन की WLTP रेंज करीब 450 किलोमीटर है, जबकि AWD वर्जन एक बार चार्ज करने पर लगभग 431 किलोमीटर तक चल सकता है।
विनफास्ट VF6 (इलेक्ट्रिक SUV)
विनफास्ट VF6 को कंपनी भारत में VF7 के साथ ही 6 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक SUV में 59.6 kWh की बैटरी और 204hp की मोटर दी गई है। WLTP टेस्टिंग के हिसाब से इसकी ड्राइविंग रेंज करीब 480 किलोमीटर है। यह SUV उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जो एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जिसमें अच्छी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस दोनों मिलें।