Toyota August 2025 Sales: टोयोटा ने 34,236 यूनिट्स की बिक्री कर अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड बनाया। कंपनी की घरेलू बिक्री 29,302 यूनिट्स और 4,934 यूनिट्स का निर्यात हुआ।
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अगस्त 2025 में अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कुल 34,236 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अगस्त की 30,879 यूनिट्स की तुलना में 11% ज्यादा हैं। इसमें से 29,302 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 4,934 यूनिट्स का निर्यात किया गया। इसी के साथ इनोवा के 20 साल पूरे होने पर, नई एडिशन लॉन्च और एक्सपोर्ट रणनीति से कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया।
Toyota August 2025 Sales: जनवरी से अगस्त तक की परफॉर्मेंस
साल 2025 के जनवरी से अगस्त तक कंपनी ने कुल 2,41,696 यूनिट्स बेचीं। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है, जब 2,12,785 यूनिट्स बिकी थीं। लगातार बढ़ते एक्सपोर्ट और भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ से टॉयोटा का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ रहा है।
इनोवा के 20 साल और नई एडिशन लॉन्च
टोयोटा की सबसे सफल गाड़ी इनोवा ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं और इसकी बिक्री अब तक 12 लाख यूनिट्स पार कर चुकी है। इस मौके पर कंपनी ने कई नए अपडेट्स किए हैं।
- अर्बन क्रूज़र टाइसर अब नए ब्लूइश ब्लैक शेड में उपलब्ध है।
- सभी वैरिएंट्स में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं।
- प्रीमियम सेगमेंट में कैमरी हाइब्रिड स्प्रिंट एडिशन लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova Crysta अब खरीदना होगा थोड़ा और महंगा, जानें नई कीमत
मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट पर फोकस
कंपनी ने हाल ही में कामराजर पोर्ट लिमिटेड के साथ नया एग्रीमेंट साइन किया है ताकि भारत से कारों का निर्यात और मजबूत हो सके। टोयोटा का मैन्युफैक्चरिंग हब बिदादी (कर्नाटक) में है, जहां दो प्लांट मिलकर सालाना 3,42,000 यूनिट्स तक कारें बनाते हैं।
- पहला प्लांट (1999 से) : इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर
- दूसरा प्लांट (2010 से) : कैमरी हाइब्रिड, अर्बन क्रूजर हाईराइडर और हिलक्स
सुजुकी के साथ साझेदारी
टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी से कई मॉडल्स जैसे ग्लैंज़ा, रुमियन और अर्बन क्रूज़र लॉन्च हुए हैं, जिनकी वजह से कंपनी की वॉल्यूम सेल्स बढ़ी है। वहीं, वेलफायर और एलसी 300 (LC 300) जैसी इंपोर्टेड लग्जरी कारें अमीर ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं।
यह भी पढ़ें- August 2025 सेल्स रिपोर्ट: घरेलू गिरावट के बावजूद बजाज ऑटो ने किया शानदार प्रदर्शन
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा – “हमने अगस्त 2025 में 34,236 यूनिट्स की बिक्री कर मार्केट में अपनी स्थिर उपस्थिति बनाए रखी है। हमें खुशी है कि ग्राहक हमारी कारों और सेवाओं पर भरोसा कर रहे हैं। आने वाला त्योहारों का सीजन ऑटो इंडस्ट्री के लिए अहम होगा और हम उम्मीद करते हैं कि यह ग्राहकों के लिए कार खरीदना और आसान और आनंददायक बनाएगा।”


