Motormative

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी

Toyota Innova Crysta Price Hike: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी गई है। टोयोटा ने इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतें 22,000 से 33,000 रुपये तक बढ़ाई हैं।

Innova Crysta Interior

Toyota Innova Crysta Price Hike

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार कीमतों में बढ़ोतरी सभी वेरिएंट पर अलग-अलग हुई है। सबसे ज्यादा इजाफा ZX MT 7S वेरिएंट में किया गया है।

ZX MT 7S और ZX MT 7S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट अब 33,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, VX MT 7S, VX MT 8S और इनके प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट की कीमतों में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा GX+ MT 8S और GX+ MT 8S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट 27,000 रुपये महंगे हुए हैं। इनके छह सीट वाले वेरिएंट की कीमतों में 26,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें- रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श भारत में लॉन्च, कीमत 4.90 करोड़ रुपये

New Variant-Wise Prices

इनोवा क्रिस्टा के GX MT 7S और GX MT 8S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट की कीमतों में 23,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, GX MT 8S और GX MT 8S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट पर 22,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

कीमतों में इस बदलाव के बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अब 27.10 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को इस साल जून में MY26 अपडेट मिला था। उस समय कंपनी ने इसके नए मॉडल को पेश किया था। अब कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को इस MPV को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें- हुंडई i20 हुई महंगी, कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा

Exit mobile version