Motor Mative

Toyota Urban Cruiser EV का टीजर जारी, 19 जनवरी को होगा बड़ा डेब्यू

Toyota Urban Cruiser EV मारुति सुजुकी ई विटारा पर आधारित होगी और इसमें दमदार बैटरी, लंबी रेंज और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

टोयोटा ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे 19 जनवरी को ऑफिशियली डेब्यू करने वाली है। यह SUV टोयोटा के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नई चुनौती पेश करेगी।

Toyota Urban Cruiser EV को मारुति सुजुकी ई विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यानी डिजाइन, टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल सेटअप में काफी समानताएं देखने को मिलेंगी। हालांकि टोयोटा ने इसमें कुछ खास डिजाइन बदलाव देकर इसे अलग पहचान देने की कोशिश की है।

Toyota Urban Cruiser EV बैटरी पैक और पावर: दो ऑप्शन मिलने की उम्मीद

इस इलेक्ट्रिक SUV में वही बैटरी ऑप्शन मिलने की संभावना है, जो ई विटारा (e Vitara) में दिए जाएंगे। पहला 48.8 kWh बैटरी पैक होगा, जो करीब 142 BHP की पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरा और बड़ा 61.1 kWh बैटरी पैक मिलेगा, जिससे 172 BHP की पावर जनरेट होने की उम्मीद है। इन दोनों ऑप्शंस के साथ Urban Cruiser EV लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस का दावा कर सकती है।

डिजाइन में क्या होगा खास

डिजाइन की बात करें तो Urban Cruiser EV काफी हद तक ई विटारा जैसी ही दिखेगी, लेकिन टोयोटा ने इसमें कुछ खास बदलाव किए हैं। SUV के फ्रंट में शार्प नोज सेक्शन दिया गया है, जिसके साथ U-शेप एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं। साइड प्रोफाइल में स्क्वायर शेप व्हील आर्च इसे मस्क्युलर लुक देते हैं, जबकि पीछे की तरफ ब्लैक इंसर्ट के साथ एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम अपील देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन के अंदर Urban Cruiser EV में वही डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा जो ई विटारा में देखने को मिलता है। इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, पावर्ड ड्राइवर सीट, सनरूफ, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, जेबीएल साउंड सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बुलेट 350 की कीमतों में बढ़ोतरी, अब ₹2,000 तक महंगी हुईं ये पॉपुलर बाइक्स

हालांकि Toyota ने अभी भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन डेब्यू के बाद इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो Urban Cruiser EV भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है।

Exit mobile version