Triumph Bonneville T40 Launched: ट्रायम्फ बॉनविले T40 और T40 ब्लैक को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों बाइक की कीमत ₹2.80 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है और डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Triumph Bonneville T40 Price and Design
ट्रायम्फ बॉनविले (Triumph Bonneville) T40 सीरीज में रेट्रो डिजाइन के साथ आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप, स्पोक व्हील और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। दोनों मॉडल में हेरिटेज-प्रेरित टू-टोन पेंट स्कीम और हाथ से की गई कोच लाइनिंग दी गई है।
Bonneville T40 और T40 ब्लैक में 4-इंच का गोल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और फोन-म्यूजिक कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनमें तीन पहले से सेट और दो कस्टमाइज किए जा सकते हैं। बाइक में 790mm की सीट ऊंचाई स्टैंडर्ड है। ग्राहक 770mm की लोअर सीट भी चुन सकते हैं। दोनों मॉडल में क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है।
ट्रायम्फ Bonneville T40 और T40 ब्लैक की कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, और डिलीवरी नवंबर 2026 के बीच से शुरू होगी। T4 वेरिएंट की कीमत 2.55 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, और डिलीवरी जनवरी 2027 के बीच से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- होंडा XR300 Rally भारत में 2.08 लाख रुपये में लॉन्च
Engine and Features
ट्रायम्फ Bonneville T40 में 350cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर TR सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन 29.1 bhp की पावर और 31.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
सस्पेंशन सेटअप में आगे 43mm फोर्क और पीछे एडजस्टेबल प्रीलोड वाला ट्विन-शॉक सेटअप है। बाइक में आगे 310mm और पीछे 255mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। एलईडी लाइटिंग, सेल्फ-कैंसलिंग इंडिकेटर्स और इमरजेंसी डीसिलरेशन वार्निंग भी स्टैंडर्ड हैं। Bonneville T40 को तीन रंगों में पेश किया गया है। वहीं, T40 ब्लैक में मैट प्यूटर ग्रे और मैट फैंटम ब्लैक फिनिश के साथ ब्लैक्ड-आउट डिजाइन मिलता है।
यह भी पढ़ें- होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में 11.80 लाख रुपये में लॉन्च