Triumph Trident 800: ट्रायम्फ ने अपनी नई ट्राइडेंट 800 को ब्रिटेन में लॉन्च किया है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड्स, टीएफटी डिस्प्ले और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है।
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी मशहूर मिड-साइज रोडस्टर सीरीज़ में एक नया और पावरफुल मॉडल जोड़ दिया है, ट्राइडेंट 800 (Trident 800), यह नई बाइक ट्राइडेंट 660 के ऊपर पोजिशन की गई है और इसे ब्रिटेन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस बाइक का डिजाइन ट्राइडेंट 660 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न बनाते हैं।

डिजाइन और स्टाइल
नई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 800 (Triumph Trident 800) का लुक काफी स्टाइलिश और दमदार है। इसका डिजाइन देखने में अपने छोटे मॉडल ट्राइडेंट 660 जैसा ही लगता है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। बाइक में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसके साथ कलर-कोडेड बेली पैन और फ्लाईस्क्रीन इसे और भी प्रीमियम फील कराते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके टू-स्टेप्ड सीट डिजाइन में देखने को मिलता है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए आरामदायक है। वहीं, हेडलैंप काउल का नया डिजाइन बाइक को ज्यादा एग्रेसिव और मॉडर्न लुक देता है। कुल मिलाकर, ट्राइडेंट 800 का डिजाइन क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है, जो इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाता है।
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
नई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 800 को कंपनी ने खास तौर पर राइडर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें ऐसी कई आधुनिक तकनीकें दी गई हैं जो राइडिंग को आसान और मजेदार बनाती हैं। बाइक में तीन राइडिंग मोड्स – रोड, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं, जिनकी मदद से राइडर सड़क और मौसम के हिसाब से बाइक का परफॉर्मेंस बदल सकता है। इसके अलावा इसमें माई ट्रायम्फ ब्लूटूथ सिस्टम दिया गया है, जिससे राइडर अपने मोबाइल से म्यूज़िक, कॉल और नेविगेशन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है। जानकारी दिखाने के लिए इसमें 3.5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो सभी जरूरी इंफो को साफ और स्टाइलिश तरीके से दिखाता है।
लाइटिंग के मामले में भी यह बाइक पूरी तरह एलर्डडी सिस्टम से लैस है। इसमें डीआरएल के साथ राउंड हेडलाइट, टेललैंप और सेल्फ-कैंसिलिंग इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ बेहतर विजिबिलिटी देते हैं बल्कि बाइक के लुक को भी प्रीमियम बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Triumph Trident 800 में 798 सीसी इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो टाइगर 800 से लिया गया है। यह इंजन 10,750 आरपीएम पर 115 एचपी और 8,500 आरपीएम पर 84 एनएम जनरेट करता है। यह आंकड़े ट्राइडेंट 660 की तुलना में करीब 40% ज्यादा पावर आउटपुट देते हैं। इसका मतलब है कि यह बाइक न केवल तेज है, बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस को भी अगले स्तर पर ले जाती है।
यह भी पढ़ें- किआ कैरेंस सीएनजी भारत में लॉन्च, ₹10.99 लाख की कीमत पर देगा बढ़िया माइलेज