HomeBlogयूपी सरकार का बड़ा फैसला: 2017 से 2021 तक के सभी लंबित...

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 2017 से 2021 तक के सभी लंबित ई-चालान रद्द किए

यूपी सरकार ने 2017 से 2021 तक के सभी लंबित ई-चालान रद्द करने का ऐलान किया है। अब फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी से जुड़ी अड़चनें अपने आप हट जाएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 2017 से 2021 तक के सभी लंबित ई-चालान (E-Challans) रद्द करने का ऐलान किया है। परिवहन विभाग के अनुसार, इन चालानों से जुड़ी सारी अड़चनें जैसे वाहन फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर और एचएसआरपी (High Security Registration Plate) अपने आप हट जाएंगी। सरकार ने बताया कि पूरा प्रोसेस अगले 30 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद वाहन मालिक अपने चालान की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।

किन चालानों पर मिलेगी राहत

यह निर्णय केवल गैर-कर (Non-Tax) चालानों के लिए है। टैक्स से जुड़े केस इसमें शामिल नहीं होंगे और वे केवल टैक्स कानूनों के तहत ही निपटाए जाएंगे।

कितना बड़ा बैकलॉग होगा खत्म

2017 से 2021 के बीच कुल 30.5 लाख ई-चालान जारी किए गए थे। इनमें से 17.59 लाख पहले ही निपटा दिए गए, जबकि 12.93 लाख चालान अभी तक लंबित थे। अब यह सारे मामले डिजिटल तरीके से बंद कर दिए जाएंगे।

  • 10.84 लाख चालान कोर्ट में लंबित थे
  • 1.29 लाख चालान ऑफिस लेवल पर अटके थे
    अब सभी को पोर्टल पर “Disposed – Abated” या “Closed – Time-Bar” के तहत दिखाया जाएगा।

कैसे चेक करें अपना चालान स्टेटस

  • अगर आपका चालान अभी भी “Pending” या “Blocked” दिखा रहा है, तो एक महीने बाद e-challan पोर्टल पर जाकर चेक करें।
  • कोर्ट में लंबित केस “Disposed – Abated” के रूप में दिखेंगे और सभी ब्लॉक्स हट जाएंगे।
  • जो चालान कोर्ट में नहीं गए और समय सीमा खत्म हो गई, वे “Closed – Time-Bar (Non-Tax)” के रूप में दिखेंगे।
  • किसी भी सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 149 पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी RTO/ARTO ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

यूपी सरकार का उद्देश्य

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि यह कदम पूरी तरह कानूनी और नागरिक हित में है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि लाखों वाहन मालिकों को राहत भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही है Citroen Aircross X, बुकिंग शुरू

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img