डुकाटी ने साल 2026 की शुरुआत बेहद खास तरीके से की है। कंपनी ने 2 जनवरी 2026 को भारत में अपनी पहली बाइक पैनिगेल V4R लॉन्च की।
Upcoming Ducati bikes in India 2026: डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपने फैंस और बाइक लवर्स के लिए बड़ी योजना का खुलासा किया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह 2026 में भारत में कुल 10 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने जा रही है। ये सभी बाइक्स अलग-अलग सेगमेंट और राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर पेश की जाएंगी, जिससे परफॉर्मेंस और प्रीमियम बाइक पसंद करने वालों के लिए 2026 बेहद खास होने वाला है।
2026 की शुरुआत में लॉन्च हुई पैनिगेल V4R
डुकाटी ने साल 2026 की शुरुआत बेहद खास तरीके से की है। कंपनी ने 2 जनवरी 2026 को भारत में अपनी पहली बाइक पैनिगेल V4R (Panigale V4R) लॉन्च की। यह एक बेहद ताकतवर सुपरबाइक है, जिसे खास तौर पर रेसिंग और ट्रैक राइडिंग के लिए बनाया गया है। इसमें दमदार इंजन, नई टेक्नोलॉजी और शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है, जो इसे डुकाटी की सबसे खास और प्रीमियम बाइक्स में से एक बनाता है।
Upcoming Ducati bikes in 2026: पहली तिमाही में लॉन्च होंगी ये नई बाइक्स
2026 की पहली तिमाही में डुकाटी भारत में तीन और नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने वाली है। ये बाइक्स अलग-अलग तरह के राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। मल्टीस्ट्राडा V4 रैली एक ऐसी बाइक होगी जो लंबे सफर और एडवेंचर राइडिंग पसंद करने वालों के लिए सही मानी जा रही है। पैनिगेल V4 लेम्बोर्गिनी एक लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक होगी, जो डुकाटी और लेम्बोर्गिनी की खास साझेदारी को दिखाती है। वहीं डेस्मो450 MX डुकाटी की ऑफ-रोड और मोटोकॉस सेगमेंट में एंट्री मानी जा रही है। ये तीनों बाइक्स परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्रीमियम फील भी देंगी।
तीसरी तिमाही में आएंगे नए और स्पेशल एडिशन मॉडल
साल 2026 की तीसरी तिमाही में डुकाटी कई नई और खास बाइक्स लॉन्च करेगी। इस दौरान कंपनी पेश करेगी, नई मॉन्स्टर V2, जो नए डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ आएगी। इसके साथ ही पैनिगेल V2 स्पेशल एडिशन MM93 (मार्क मार्केज एडिशन) और पैनिगेल V2 स्पेशल एडिशन PB63 (पेको बगनाइया एडिशन) भी लॉन्च होंगी, जो रेसिंग फैंस के लिए बेहद खास होंगी। इसी तिमाही के आखिर में डायवेल V4 RS को भी बाजार में उतारा जाएगा, जो अपने मस्क्युलर लुक और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाएगी।
यह भी पढ़ें- अब पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी कार सर्विस की सुविधा, मारुति सुजुकी और इंडियन ऑयल की बड़ी साझेदारी
साल के आखिर में लॉन्च होंगी ये पावरफुल बाइक्स
2026 के आखिरी महीनों में डुकाटी अपनी लाइनअप को और मजबूत करेगी। अक्टूबर के अंत तक कंपनी लॉन्च करेगी, हाइपरमोटार्ड V2 और हाइपरमोटार्ड V2 SP इसके बाद दिसंबर 2026 के अंत तक पैनिगेल V4 मार्क मार्केज रेप्लिका को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक खासतौर पर रेसिंग और मार्क मार्केज के फैंस के लिए किसी सपने जैसी होगी।
भारतीय बाजार में Ducati की बड़ी योजना
Ducati की यह 10 नई बाइक्स लॉन्च करने की योजना साफ दिखाती है कि कंपनी भारत को एक बड़ा और अहम प्रीमियम बाइक बाजार मानती है। सुपरबाइक से लेकर टूरिंग, स्ट्रीट और ऑफ-रोड तक, हर सेगमेंट में नई बाइक्स लाकर डुकाटी भारतीय राइडर्स को ज्यादा विकल्प और बेहतर एक्सपीरियंस देना चाहती है।
यह भी पढ़ें- होंडा ने पेश किया नया लोगो, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई पहचान


