हुंडई अपनी धाकड़ एसयूवी हुंडई आयोनिक 9 (Hyundai Ioniq 9) EV को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। दमदार बैटर पैक से लैस इस एसयूवी को सिंगल चार्ज में 620km की लंबी रेंज तक चालाया जा सकता है।
भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड जोरों पर है। ऐसे में निर्माता ग्राहकों के लिए आकर्षक डिजाइन और लंबी रेंज वाली कारों की पेशकश कर रहे हैं। इसी के साथ हुंडई अपनी दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक (Hyundai Ioniq 9) को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। खास बात यह है इस ईवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 620km की लंबी रेंज तक चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं, भारत में लॉन्च होने वाली तीन इलेक्ट्रिक कारों के बारें में।

Hyundai Ioniq 9
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के दौरान निर्माता ने हुंडई आयोनिक 9 (Hyundai Ioniq 9) इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था। कंपनी इसे साल 2026 के शुरुआती महीने में लॉन्च कर सकती है। 110kWh बैटरी पैक से लैस इस EV को सिंगल चार्ज में 620km की रेंज तक चला सकते हैं। वहीं आयोनिक 9 अल्ट्रा-फास्ट 350kWh चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिसके चलते महज 24 मिनट में इसकी बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 650 Twin, भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और विंटेज अपील के साथ आधुनिक विवरण
Kia Syros EV
हाल ही में किआ ने सिरोस एसयूवी को लॉन्च किया था अब किआ भारत में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे अगले साल यानि 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रीमियम और विशाल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन की तलाश कर रहे खरीदारों की जरूरतों को पूरा करेगी। एक बार चार्ज करने पर 400 से 450km की संभावित रेंज देने वाली यह आगामी EV कई खूबियों से भी भरपूर होगी।
Hyundai Inster EV
उम्मीद है कि हुंडई 2026 तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी को पेश करेगी। वैश्विक स्तर पर हुंडई इंस्टर के नाम से जानी जाने वाली यह आगामी EV सीधे तौर पर टाटा पंच ईवी को टक्कर दे सकती है। इंस्टर के एक बार चार्ज करने पर 355km तक की ड्राइविंग रेंज देने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें फ़ास्ट चार्जिंग क्षमताएं भी होंगी, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान कम समय में चार्ज किया जा सके।
यह भी पढ़ें- 2025 Renault Triber Facelift: टेस्टिंग के दौरान भारत में पहली बार स्पॉट हुई ट्राइबर फेसलिफ्ट MPV, जानें खूबियां