Motor Mative

नए अंदाज में लॉन्च हुई MG Astor, 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेंगे 50 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

2025 MG Astor

JSW MG मोटर इंडिया ने भारत में अपडेटेड MG Astor एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। यह अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी है जिसके शाइन वेरिएंट में 12.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है।

JSW MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नए अपडेट्स के साथ MG Astor एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है इस इसमें 50 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स पहले से ही मौजूद है। यह अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी है जिसके शाइन वेरिएंट में 12.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है। इसी के साथ इसके सिलेक्ट वेरिएंट में छह एयरबैग और प्रीमियम आइवरी लेदर सीटों के साथ शानदार विकल्प देखने को मिलता है।

New MG Astor

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में फोर्स गुरखा की एंट्री, दमदार इंजन और ऑफ रोडिंग क्षमताओं से लैस करेगी देश की सुरक्षा

नई MG Astor फीचर्स

एमजी एस्टर में पहले से ही 50 से सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं। यह भारत की पहली एसयूवी है जिसमें पर्सनल एआई (AI) असिस्टेंट दिया गया है, इसके अलावा, 14 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के ज़रिए स्मार्टफ़ोन इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएँ इसको और भी आकर्षक बनाती हैं। अन्य सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो एंटी-थेफ्ट फीचर और डिजिटल की कार्यक्षमता कम नेटवर्क कवरेज वाले इलाकों में भी अधिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।

इंजन और कीमत

ब्रांड की ओर से एमजी एस्टोर से 1.3-लीटर टर्बाेचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को रिप्लेस कर नई एमजी एस्टर को सिर्फ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। जो 109 बीएचपी की पावर और 144 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में अपडेटेड एमजी एस्टोर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Exit mobile version