Motor Mative

Tata Punch ev भारत में लॉन्च: कीमत ₹9.69 लाख से शुरू, 468KM तक की रेंज और कई प्रीमियम फीचर्स

अपडेटेड टाटा पंच.ईवी

Tata Punch ev का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड टाटा पंच ईवी (Tata Punch ev) को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अपने EV पोर्टफोलियो में टियागो.ईवी और नेक्सन.ईवी के बीच पोजिशन किया है, जिससे ग्राहकों को एक बेहतर मिड-रेंज इलेक्ट्रिक विकल्प मिलता है। Punch ev को खास तौर पर शहरों में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी लंबी रेंज और पावरफुल मोटर इसे हाईवे ड्राइविंग के लिए भी सक्षम बनाती है।

बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प

टाटा मोटर्स ग्राहकों को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) मॉडल भी दे रही है। इस मॉडल के तहत कार की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6.49 लाख है, जबकि बैटरी उपयोग के लिए ₹2.6 प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो कम शुरुआती निवेश में EV खरीदना चाहते हैं।

नया एक्सटीरियर डिजाइन

नई Tata Punch ev के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया फ्रंट फेसिया दिया गया है जिसमें एलईडी डीआरएल को ब्लैक स्ट्रिप से जोड़ा गया है। हेडलैंप्स को त्रिकोणीय पॉड्स में रखा गया है जो इसे मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। पीछे की तरफ यह ICE वर्जन से मिलती-जुलती है, लेकिन इसमें फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार और नए डिजाइन की टेललाइट्स दी गई हैं जो इसे और आकर्षक बनाती हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Punch ev का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स, पैडल शिफ्टर्स (रेजन मोड के लिए), 360-डिग्री कैमरा, हाई बीम असिस्ट और i-TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

Tata Punch ev बैटरी, रेंज और चार्जिंग

नई Punch ev दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। 40kWh बैटरी पैक के साथ यह 468 किमी (ARAI प्रमाणित) की रेंज देती है, जबकि रियल-वर्ल्ड C75 रेंज 355 किमी बताई गई है। 65kW DC फास्ट चार्जर से यह 20-80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो सकती है। 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 135 किमी की रेंज मिल जाती है। वहीं 30kWh बैटरी वर्जन 365 किमी (ARAI) की रेंज देता है। दोनों वेरिएंट्स में फ्रंट-एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

Tata Punch ev की कीमत (एक्स-शोरूम)

बैटरी वेरिएंटट्रिम / वेरिएंटकीमत (₹ लाख)
30 kWhस्मार्ट9.69 लाख रुपये
स्मार्ट+10.29 लाख रुपये
40 kWhस्मार्ट+10.89 लाख रुपये
एडवेंचर11.59 लाख
एम्पावर्ड12.29 लाख रुपये
एम्पावर्ड+₹12.59 लाख

Punch ev पावर और परफॉर्मेंस

Tata Punch ev में 127 BHP की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह एसयूवी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है। इसमें सिटी, इको और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड्स और चार रिजनरेशन मोड्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव बेहतर और किफायती बनता है। खास बात यह है, टाटा मोटर्स इस EV के बैटरी पैक पर लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। यह ग्राहकों के लिए एक बड़ा भरोसा और EV खरीदने का मजबूत कारण बन सकता है।

Exit mobile version